शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग योग का साहरा लेते हैं। पिछले कुछ समय में योग का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। योग शारीरिक और मानिसक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग करने से मन शांत रहता है। ये आपको दिमागी मजबूती भी प्रदान करता है। यह शारीरिक आसनों (postures), प्राणायाम (श्वास नियंत्रण), ध्यान (meditation) और नैतिक नियमों (जैसे यम-नियम) का संयोजन है।
अगर आप पहली बार योग कर रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। योग करने से मन शांत रहता है। अगर आप पहली बार योग करने जा रहे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें- कम या ज्यादा सोने से कैसे बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा?
योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

योग करने का सही समय चुनें- योग करने का सही समय सुबह का होता है। इससे आपका दिमाग तरोताजा रहता है। आप चाहें तो शाम के समय में भी योग कर सकते हैं लेकिन एक समय निर्धारित जरूर कर लें।
आरामदायक कपड़े पहनें- योग करते समय आरामदायक कपड़े पहनें। ताकि आप सभी आसनों को आराम से कर सकें।
आसन करने से पहले वार्म अप करें- योग आसन करने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। अगर आप वार्म अप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो मांस पेशियां खींच सकती है।
सांस को नियंत्रित करना- सांस पर नियंत्रण करना योग की आधार शिला है। प्राणायाम और आसनों के दौरान सांस लेने और छोड़ने के क्रम को सही तरीके से समझें।
ये भी पढ़ें- जरूरत से ज्यादा सनस्क्रीन लगाना त्वचा के लिए है हानिकारक?
योगा मैट का इस्तेमाल करें- अच्छी क्वॉलिटी का योगा मैट खरीदें ताकि गंभीर चोटों से बचा जा सकें। नॉन स्लिप मैट बैलेंस और पोश्चर बनाने में मदद करता है।
दर्द होने पर रुके- किसी आसन को करते समय अधिक दर्द महसूस हो तो तुरंत रुके।
रोजाना योग करें- रोजाना 20 से 30 मिनट तक योग करें। धीरे धीरे अपने शरीर का स्टैमिना बढ़ाएं।
श्वासन से खत्म करें- अपने योग अभ्यास को श्वासन के साथ खत्म करें। योग अभ्यास के बाद शरीर को रिलेक्स होने दें।