logo

ट्रेंडिंग:

लू से झुलसेगा उत्तर भारत! दिल्ली-NCR में 45 डिग्री, जानें मौसम का हाल

दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में चलेंगी तेज़ और गर्म हवाएं। जानिए अगले 7 दिनों तक कहां होगी बारिश और कहां पड़ेगी भीषण लू – पूरा मौसम अपडेट यहां पढ़ें।

weather update today

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

दिल्ली में जून की तपिश चरम पर पहुंचने लगी है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने चेतावनी दी है कि राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा और तापमान में और वृद्धि हो सकती है। उधर, राजस्थान भी लू की चपेट में है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में अगले दो दिनों तक पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, साथ ही कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है।

 

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में तापमान के और चढ़ने की संभावना है, जो 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में कम से कम चार दिन तक भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा। दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की आशंका है लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

यूपी में गर्मी से राहत की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के भीतर राज्य में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है। शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश से होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी इलाकों की ओर बढ़ेगी। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि लू का प्रकोप भी कम होगा। फिलहाल आगरा, झांसी, प्रयागराज और उरई जैसे दक्षिणी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। 10 जून को कुछ हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है, लेकिन 11 जून से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को गर्मी से राहत और सुहावने मौसम की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मामले में नया खुलासा, सिर पर था घाव, लगी थीं दो चोटें

बिहार में बदला मौसम

बिहार में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। केवल कोसी और सीमांचल क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर मामूली बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 10 जून की रात से दक्षिण-पश्चिम दिशा से नम हवा का प्रवाह तेज होगा। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम विकसित होने की संभावना है। इन दोनों कारकों के असर से अगले 24 से 48 घंटे के भीतर बिहार के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

यह भी पढ़ें: ANI ने यूट्यूबर मोहक मंगल के खिलाफ किया केस, 50 लाख रुपये की मांग की

अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

9 से 11 जून: उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज और गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

13 से 15 जून के बीच: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान ओला गिरने, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

11 से 15 जून: उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।

14 और 15 जून को पंजाब में भी वर्षा की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं।

12 से 15 जून: उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा (भारी बारिश) की संभावना है, जिससे स्थानीय बाढ़ या भूस्खलन की स्थिति बन सकती है।

उत्तर-पूर्व भारत में मौसम पूर्वानुमान 

  • अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश में 12 से 15 जून के बीच कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • असम और मेघालय में 10 से 15 जून के बीच विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 15 जून तक अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
  • 10 जून को असम में और 9 से 13 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: शर्मिष्ठा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाला वजाहत खान गिरफ्तार

हीटवेव का अलर्ट

पश्चिमी राजस्थान
9 से 13 जून के बीच कई स्थानों पर लू चलने की संभावना।
9 और 10 जून को कुछ स्थानों पर भीषण लू की संभावना।

 

अन्य प्रभावित राज्य:

जम्मू-कश्मीर: 9 से 12 जून तक लू की संभावना।

पंजाब: 9 से 13 जून तक लू के हालात।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली: 9 से 12 जून तक लू की स्थिति।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 9 से 12 जून तक लू संभावित।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: 9 और 10 जून को लू की संभावना।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap