अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया ने 18 जून को अपने वाइडबॉडी विमानों के संचालन में 15 फीसदी कटौती का एलान किया था। अब कंपनी ने प्रभावित फ्लाइटों का विवरण साझा किया है। कंपनी ने सुरक्षा जांच और मध्य पूर्व में बदली परिस्थितियों के बीच यह फैसला किया है। एयर इंडिया ने यह कटौती बोइंग 787 और 777 विमानों वाली फ्लाइट में की है।
गुरुवार की शाम एक बयान में एयर इंडिया ने कहा कि हम प्रभावित उड़ानों के बारे में विस्तार से सूचना देना चाहते हैं। ये कटौती 21 जून 2025 से लागू होगी और 15 जुलाई 2025 तक चलेगी। कंपनी ने आगे कहा कि फ्लाइट की संख्या में कमी उड़ान से पहले सुरक्षा जांच के फैसले और मध्य पूर्व में एयरस्पेस बंद होने पैदा हुई है। सूचना देने का उद्देश्य यात्रियों को आखिरी वक्त में होने वाली असुविधा को कम करना है।
यह भी पढ़ें: चिंता में रूस! ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक और साथी खोने का सता रहा डर
एयर इंडिया ने अमृतसर-लंदन, गोवा-लंदन और दिल्ली-नैरोबी के बीच अपनी सभी उड़ानों को 15 जुलाई तक निलंबित कर दिया है। दिल्ली और टोरंटो के बीच अभी 13 फ्लाइट का संचालन होता है। इनकी संख्या घटाकर 7 कर दी गई है। दिल्ली और सैन फ्रांसिस्को के बीच भी उड़ानों की संख्या कम की गई है। अब सप्ताह में 7 फ्लाइटों का संचालन होगा। दिल्ली से शिकागो के बीच एयर इंडिया 15 जुलाई तक तीन फ्लाइट संचालित करेगी। दिल्ली और वैंकूवर के बीच दो फ्लाइट कम की गई हैं। यूरोप के रूट में एयर इंडिया ने 12 फ्लाइटों की संख्या कम की है।
15 जुलाई तक निलंबित मार्ग
- दिल्ली-नैरोबी1 (AI961/962): 4x साप्ताहिक फ्लाइट
- अमृतसर-लंदन (गैटविक) (अल169/170): 3x साप्ताहिक फ्लाइट
- गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (अल145/146): 3x साप्ताहिक फ्लाइट
यह भी पढ़ें: अमेरिका का वह घातक बम, जिसे इजरायल के कहने पर भी नहीं दाग रहे ट्रंप
15 जुलाई 2025 तक इन रूटों पर फ्लाइट की संख्या घटाई गई
- दिल्ली-टोरंटो: 13x साप्ताहिक से घटाकर 7x साप्ताहिक फ्लाइट।
- दिल्ली-वैंकूवर: 7x साप्ताहिक से घटाकर 5x साप्ताहिक फ्लाइट।
- दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को: 10x साप्ताहिक से घटाकर 7x साप्ताहिक फ्लाइट।
- दिल्ली-शिकागो: 7x साप्ताहिक से घटाकर 3x साप्ताहिक उड़ानें।
- दिल्ली-वाशिंगटन (डुलस): 5x साप्ताहिक से घटाकर 3x साप्ताहिक उडानें।
- दिल्ली-लंदन (हीथ्रो): 24x साप्ताहिक से घटाकर 22x साप्ताहिक उड़ानें।
- बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो): साप्ताहिक 7x से घटाकर साप्ताहिक 6x फ्लाइट।
- अमृतसर-बर्मिंघम और दिल्ली बर्मिंघम: साप्ताहिक 3x से घटाकर साप्ताहिक 2x फ्लाइट।
- दिल्ली-पेरिस: साप्ताहिक 14x से घटाकर साप्ताहिक 12x उड़ानें।
- दिल्ली-मिलान: साप्ताहिक 7x से घटाकर साप्ताहिक 4x उड़ानें की गईं।
- दिल्ली-कोपेनहेगन: साप्ताहिक 5x से घटाकर साप्ताहिक 3x फ्लाइट।
- दिल्ली-वियना: साप्ताहिक 4x से घटाकर साप्ताहिक 3x उड़ान।
- दिल्ली-एम्सटर्डम: साप्ताहिक 7x से घटाकर साप्ताहिक 5x फ्लाइट।
- दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी: साप्ताहिक 7x से घटाकर साप्ताहिक 5x फ्लाइट।
- दिल्ली-टोक्यो (हनेडा): साप्ताहिक 7x से घटाकर साप्ताहिक 6x उड़ान।
- दिल्ली-सियोल (इंचियोन): साप्ताहिक 5x से घटाकर साप्ताहिक 4x फ्लाइट।