logo

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी, एक की मौत, 8 घायल

बेंगलुरु कामाख्या एक्सप्रेस ओडिशा के निर्गुंडी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के 11 कोच पटरी से डिरेल हुए हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Railway Accident

निर्गुंडी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। (Photo Credit: PTI)

बेंगलुरु से असम के कामाख्या के बीच चलने वाली बेंगलुरु कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ओडिशा के निर्गुंडी में रविवार को यह हादसा हुआ है। यह हादसा कटक के पास हुआ है। इस रेल एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 घायल हो गए हैं। पूर्वी तटीय रेलवे के चीफ PRO अशोक कुमार मिश्रा ने बताया, 'SMVT बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे दोपहर 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निर्गुंडी में पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।'

रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'हमने राहत कार्य शुरू कर दिया है और NDRF और फायर बिग्रेड को सूचित किया है। एक रेस्क्यू ट्रेन मौके पर भेजी गई है। सीनियर अधिकारी और सहायक कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फंसे यात्रियों को उनके घर भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।'

#WATCH | Cuttack, Odisha: One person died and 8 injured after 11 coaches of 12551 Bangalore-Kamakhya AC Superfast Express derailed near Nergundi Station in Cuttack-Nergundi Railway Section of Khurda Road Division of East Coast Railway at about 11:54 AM today.

(Drone visuals… pic.twitter.com/iJzD2srCqK
— ANI (@ANI) March 30, 2025

असम सरकार की हादसे पर नजर
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, '12551 कामाख्या एक्सप्रेस, ओडिशा में हादसे का शिकार हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ओडिशा सरकार के संपर्क में है, हम जल्द ही प्रभावित लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं।'

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सरकार ने यात्रियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आपके परिजन फंसे हैं तो आप 8455885999 और 8991124238 पर कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रेल हादसों की लगी लाइन लेकिन सरकार के दावे अलग, पढ़िए क्या है मामला

2024 से अब तक कितने बड़े रेल हादसे?

• 17 जून 2024: कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा, 9 की मौत, 41 से ज्यादा घायल
• 18 जुलाई 2024: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसा, 4 की मौत
• 30 जुलाई 2024: हावड़ा मुंबई मेल हादसा, 2 की मौत 20 घायल
• 17 अगस्त 2024: साबरमती एक्सप्रेस हादसा, 22 डिब्बे पटरी से उतरे
• 22 जनवरी 2025: पुष्पक एक्सप्रेस हादसे का शिकार, 13 लोगों की मौत और 15 घायल

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap