logo

ट्रेंडिंग:

चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार, छात्राओं से यौन शोषण के लगे हैं आरोप

चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगे हैं। उन पर अवैध तरीके से धन इकट्ठा करने के भी आरोप हैं।

Swami Chaitanyanand

स्वामी चैतन्यानंद। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली के शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SRISIIM) संस्थान के प्रबंधक स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगे हैं। छात्राओं कि शिकायत के बाद से ही वह फरार चल रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें आगरा से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एक के बाद एक कई FIR दर्ज पुलिस ने दर्ज की है। उन पर 122 करोड़ रुपये से ज्यादा के वित्तीय धांधली के भी आरोप लगे हैं। 

5 अगस्त को कुछ छात्राओं ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दिल्ली के वसंत कुंज थाने में दर्ज कराई थी। 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न, अश्लील भाषा, धमकी, डराने और जबरन छूने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। चैतन्यानंद सरस्वती से जुडे़ कुछ चैट्स भी अब सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय हैं। पुलिस ने पहले एक कार जब्त की थी, जिस पर धांधली से हासिल की गई फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी थी। चैतन्यानंद सरस्वती इसी कार से चलता था। 

यह भी पढ़ें: 17 लड़कियों से छेड़खानी का आरोप, कौन हैं चैतन्यानंद सरस्वती?

किस केस में हुई गिरफ्तारी?

यह कॉलेज, कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदा पीठम से जुड़ा है। कॉलेज के प्रशासक पीए मुरली ने 5 अगस्त को एक केस दर्ज कराया था। कहा गया था कि 17 से ज्यादा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। एक 21 साल की लड़की ने अपना बयान भी दिया है। 32 महिलाओं ने कहा है कि उनके साथ छेड़छाड़ हुई है। 

यह भी पढ़ें: 17 लड़कियों के साथ चैतन्यानंद ने क्या-क्या किया? FIR में सामने आया सच

दिल्ली पुलिस ने कैसे गिरफ्तार किया?  

पुलिस ने कहा है कि चैतन्यानंद बार-बार ठिकाना बदल रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए 5 से ज्यादा टीमें लगीं थीं। शनिवार देर रात उनकी गिरफ्तारी हुई है। उनके खिलाफ पहले भी 5 केस दर्ज हैं। ज्यादातर मामले छेड़छाड़ से ही जुड़े हैं। साल 2009 में डिफेंस कॉलोनी, 2016 में वसंत कुंज में भी उस पर छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। तीन अन्य मामले छेड़छाड़, धोखाधड़ी और जालसाजी के दर्ज हुए हैं।

पुलिस ने कहा है कि उनके पास फर्जी दूतावास से जुड़ी 9 नकली नंबर प्लेट वाली कारें थीं। उनके 18 बैंक खातों और 28 फिक्स्ड डिपॉजिट्स में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम फ्रीज कर दी गई है। अब शृंगेरी पीठ ने कहा है कि उसका आरोपी से कोई संबंध नहीं है।

कौन हैं चैतन्यानंद?

चैतन्यानंद खुद को धार्मिक गुरु बताते हैं। पार्थ सारथी असली नाम है। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के डायरेक्टर हैं। अब उनसे शृंगेरी शारदा पीठम ने संबंध तोड़ लिया है। वह दावा करते हैं कि वह यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो जैसे संस्थानों से जुड़े रहे हैं। 

आरोप क्या लगे हैं?

  • 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं
  • छात्राओं के साथ कथित तौर पर चैतन्यानंद ने छेड़छाड़ की है
  • छात्राओं का आरोप है कि चैतन्यानंद ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे
  • पूछताछ में छात्राओं ने चैतन्यानंद पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए
  • छात्राओं का दावा है कि संस्थान की महिला कर्मचारियों ने चैतन्यानंद की मांगें मानने के लिए उन पर दबाव डाला

और क्या आरोप हैं?

चैतन्यानंद की लाल रंग की वोल्वो कार पर संयुक्त राष्ट्र की नकली नंबर प्लेट (39UN1) लगी थी। पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद अवैध और अनुचित गतिविधियों में शामिल थे, जिसके चलते संस्थान ने उन्हें निकाल दिया।

अब तक क्या-क्या हुआ है?

  • यौन उत्पीड़न के मामले में BNS की धारा 75(2), 79, और 351(2) के तहत केस दर्ज।
  • फर्जी नंबर प्लेट के मामले में BNS की धारा 345(3), 318(4), 336(3), और 340(2) के तहत केस दर्ज।
  • पुलिस ने हार्ड डिस्क बरामद की है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए FSL भेजा गया है।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap