logo

ट्रेंडिंग:

बिना रिजर्वेशन इन ट्रेनों से छठ पर जा सकते हैं अपने घर

छठ पर पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए जगह नहीं होती। अगर रिजर्वेशन न मिले तो घर कैसे जाएं, आइए जानते हैं।

Chhath Special Trains

छठ पर घर जाने के लिए दिल्ली में उमड़ी भीड़। (Photo Credit: PTI)

छठ महापर्व आ गया है। देश के कोने-कोने से लोग अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। बिहार के ग्रामीण इलाकों से शुरू हुआ छठ महापर्व, अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। ऐसी मान्यता है कि छठ अपने पैतृक आवास से ही करना चाहिए, इसलिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों में बसा बिहार का प्रवासी समुदाय, अपने-अपने घरों की ओर लौटता है। कुछ लोग मायूस ही रह जाते हैं कि ट्रेन में टिकट नहीं बुक हो पाता, वेटिंग लिस्ट लंबी होती है। अब आपके लिए राहत की एक खबर है।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेनें छठ महापर्व खूब दौड़ेंगी। रेलवे ने पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए कई अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें लखनऊ से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को आसानी हो। सभी ट्रेनें अनारक्षित हैं, जिससे आम लोग बिना वेटिंग के सफर कर सकें। ये ट्रेनें कौन-कौन सी हैं, आइए जानते हैं-


यह भी पढ़ें: नहाय खाय से लेकर सूर्य अर्घ्य तक, जान लीजिए छठ पूजा 2025 का मुहूर्त

साबरमती-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल (09483/09484)  

  • कब चलेगी?
  • साबरमती से: 22 से 25 अक्टूबर तक, रात 11:30 बजे।  
  • मुजफ्फरपुर से (वापसी): 24 से 27 अक्टूबर तक।
  • रूट: साबरमती-लखनऊ (शाम 6:50 बजे)-बाराबंकी-गोंडा-बस्ती-गोरखपुर-सीवान-छपरा-मुजफ्फरपुर।  
  • वापसी में: मुजफ्फरपुर से लखनऊ (रात 11:00 बजे) होते हुए साबरमती।  
  • कोच: 20 अनारक्षित कोच।

 

बढ़नी-पुणे त्योहार स्पेशल (05035)  

  • कब चलेगी?
  • 23 अक्टूबर को, सुबह 7:45 बजे बढ़नी से।
  • रूट: बढ़नी-बादशाहनगर (12:17 बजे)-ऐशबाग (12:50 बजे)-कानपुर-झांसी-भोपाल-इटारसी-भुसावल-मनमाड-पुणे (शाम 4:15 बजे)।  
  • कोच: सभी अनारक्षित।

चंडीगढ़-कटिहार पूजा स्पेशल (04562)  

  • कब चलेगी? 22 अक्टूबर को, रात 11:50 बजे चंडीगढ़ से।
  • रूट: चंडीगढ़-सहारनपुर-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर-गोंडा-बस्ती-गोरखपुर-कटिहार।  
    कोच: सभी अनारक्षित।

नई दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल (04434) 

  • कब चली?  
    22 अक्टूबर, दोपहर 1:20 बजे नई दिल्ली से।
  • रूट: नई दिल्ली-गाजियाबाद-कानपुर-उन्नाव-ऐशबाग-बादशाहनगर-गोंडा-गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-दरभंगा।  
    कोच: 20 कोच (14 स्लीपर +4  जनरल, सेकेंड क्लास स्लीपर।

सरहिंद-सहरसा पूजा स्पेशल (04564)  

  • कब चलेगी?  
  • 23 अक्टूबर को, दोपहर 1:10 बजे सरहिंद से।
  • रूट: सरहिंद-सहारनपुर-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर-गोंडा-बस्ती-गोरखपुर-सहरसा।  
  • कोच: सभी अनारक्षित।

1500 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

रेलवे ने छठ सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अगले पांच दिनों में 1,500 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, यानी प्रतिदिन औसतन 300 ट्रेनें। पिछले 21 दिनों में 4,493 विशेष ट्रेन यात्राएं संचालित की गईं। लाखों यात्री दीवाली के लिए सुरक्षित घर पहुंचे। 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक 61 दिनों में 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब तक 916 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं, जिनमें 9,338 रिजर्व और 2,203 अनारक्षित हैं। पिछले साल की तुलना में यह संख्या 7,724 से काफी ज्यादा हैं।  

यह भी पढ़ें: छठ पूजा क्यों मनाई जाती है, धार्मिक महत्व और इतिहास क्या है?

पश्चिम रेलवे की क्या तैयारी है?

पश्चिम रेलवे की ओर से 75 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के लिए अलग-अलग स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। उधना और सूरत से लगभग 40 जोड़ी ट्रेनें चल रहीं हैं।
 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap