logo

ट्रेंडिंग:

मणिपुर में CRPF जवान ने कैंप पर बरसाई गोलियां, 3 साथियों की ली जान

सीआरपीएफ ने एकाएक अपने ही कैंप पर अंधाधुन गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फिलहाल सीआरपीएफ ने मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

crpf jawan opened fire

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- PTI

केंद्र सरकार ने गुरुवार को 21 महीनों से अशांत मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। इसी बीच राज्य में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने एक कैंप पर गोलीबारी कर दी। इस अंधाधुन गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हो गई है। 

 

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस गोलीबारी में तीन जवानों की मौत के अलावा आठ अन्य जवान घायल हो गए हैं। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। घायल जवानों का इंफाल के अस्पताल से में इलाज चल रहा है।

 

सर्विस गन से गोलीबारी की

 

यह दर्दनाक घटना गुरुवार रात 8:30 बजे लम्फेल के सीआरपीएफ कैंप में हुई। हमलावर जवान 120वीं बटालियन का हवलदार संजय कुमार था। उसने अपनी सर्विस गन से गोलीबारी की। सीआरपीएफ इस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा: क्या होता है राष्ट्रपति शासन? जानें हर बारीकी

 

सीआरपीएफ ने नहीं दिया आधिकारिक बयान

 

हालांकि,  सीआरपीएफ ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि मणिपुर में पिछले 21 महीनों से जातीय हिंसा जारी है। मणिपुर मई 2023 से ही जातीय हिंसा का दंश झेल रहा है। हिंसा भड़कने के बाद से राज्य में अबतक 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर विस्थापित होना पड़ा है।

 

राज्य में हिंसा को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार पर विपक्ष की तरफ से काफी दबाव आ रहा था। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap