logo

ट्रेंडिंग:

तेज आंधी और जोरदार बारिश के बाद आज फिर दिल्ली-NCR में बारिश

दिल्ली-NCR में शनिवार रात तेज आंधी और जोरदार बारिश के चलते मौसम बिल्कुल सावन जैसा खुशनुमा और ठंडा हो गया। पढ़ें आज का मौसम अपडेट।

weather update today 25 may 2025

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार रात कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर सहित लगभग पूरे उत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश की वजह से कई जगह पानी भर गया। तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और पेड़ गिर गए।

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार रात को रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। चेतावनी में कहा गया था कि तेज आंधी, 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से एक शक्तिशाली तूफान दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रहा था। इसी कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई थी। इसके अलावा, महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई थी।

 

यह भी पढ़ें: दुनिया के बड़े जल विवाद, घटते पानी ने क्यों देशों के बीच बढ़ाई टेंशन?

 

 

दिल्ली-NCR की बिजली गुल

रात करीब 12 बजे से तेज आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो पूरी रात चलता रहा। तेज़ हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कों और गलियों में पानी ही पानी भर गया। इस भारी बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि, बारिश की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बिजली चली गई और कई घंटे तक वापस नहीं आई।

 

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार देर रात से शुरू हुई भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और कुछ उड़ानों में भी देरी हुई है। IMD के अनुसार, अगले कुछ घंटों में तेज़ आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: सूरज से आने वाला है सौर तूफान! क्या पृथ्वी पर आ सकती है तबाही?

अन्य राज्यों में मौसम

हरियाणा और पंजाब: गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है, और अगले तीन दिनों तक गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है। चंडीगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश: राज्य के 55 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। यह परिवर्तन 'नौतपा' के चलते हो रहा है, जिससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

 

केरल और कर्नाटक: यहां मानसून समय से पहले पहुंच गया है, जिससे भारी बारिश हो रही है। केरल में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं, और कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।

 

झारखंड और बिहार: इन राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap