logo

ट्रेंडिंग:

किसी के पिता ड्राइवर तो किसी के CA; पकड़े गए ISIS के 2 आतंकी कौन हैं?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आत्मघाती हमले की योजना बान रहे दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आतंकवादी त्यौहारों पर भीड़ वाली जगहों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

Delhi Police

दो आतंकी गिरफ्तार, Photo Credit: Delhi Police

दिवाली के बाद अब लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल ने एक संदिग्ध आतंकवादी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश से की गई है। इन दोनों के संबंध ISIS से बताए जा रहे हैं और वह सुसाइड अटैक यानी फियादीन हमला करने का प्लान बना रहे थे। दोनों संदिग्ध आतंकवादी इंस्टाग्राम के जरिए कट्टरपंथी समूहों से जुड़े थे। 

 

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से संदिग्ध सामान बरामद किया है। दिल्ली के सादिक नगर से एक आतंकवादी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आतंकियों का नाम अदनान बताया जा रहा है। दूसरे आतंकी की गिरफ्तारी भोपाल से हुई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी सुसाइड अटैक की ट्रेनिंग ले रहे थे। वह दोनों IED ब्लास्ट के जरिए दिल्ली को दहलाना चाहते थे। पुलिस और अन्य जांच ऐजेंसियां दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन दोनों के साथ और कौन-कौन इस प्लान में शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: उदित राज की पत्नी को मिला आवास क्यों खाली करवा रही सरकार?

ISIS से जुड़े थे दोनों आतंकी

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त CP (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, 'स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े इंटरस्टेट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। दोनों आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में IED ब्लास्ट की तैयारी कर रहे थे।' प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों में से एक, मोहम्मद अदनान ने माना है कि उसने ISIS प्रमुख अबू हफ्स अल-हाशिमी अल-कुरैशी के प्रति वफादारी की शपथ ली है। पुलिस को एक वीडियो भी मिला है जिसमें आरोपी ISIS की वर्दी में दिखाई दे रहा है। आरोपी जिहादी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे और इसके जरिए लोगों को अपने साथ जोड़ते थे। 

 

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी को इससे पहले भी यूपी एटीएस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था लेकिन 2024 में उसे जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद उसने मुख्य रूप से ऑनलाइन भर्ती और प्रचार के माध्यम से आतंकवाद से संबंधित गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं। पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए 16 अक्तूबर को दक्षिण दिल्ली के सादिक नगर में घेराबंदी कर मोहम्मद अदनान खान को उसके घर के पास सड़क पर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए भोपाल के एक युवक के संपर्क में था। उसके घर की तलाशी के दौरान तीन मोबाइल बरामद किए गए। इनमें ISIS से जुड़ी चीजें, तस्वीरें और रिमोट डेटोनेशन सिस्टम, प्लास्टिक बम और मोलोटोव कॉकटेल बनाने की गाइडलाइंस, एक पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, एक ISIS झंडा, कपड़े और एक आईईडी में इस्तेमाल के लिए बनाई गई टाइमर घड़ी शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी ने हेलिकॉप्टर फोटो से BJP-JDU को क्या संदेश दिया? गहरे हैं इसके मायने

मिडिल क्लास परिवारों से है आरोपी

उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला आरोपी मोहम्मद अदनान खान मिडिल क्लास परिवार से हैं। उसके पिता सलीम खान दूरदर्शन में ड्राइवर की नौकरी करते हैं और उनकी मां घर पर ही काम करती हैं। उनकी तीनों बहनों की शादी हो गई है। उसने उत्तर प्रदेश के एटा से ही 10 तक की पढ़ाई पूरी की और 2022 में वह परिवार के साथ दिल्ली आया था। दिल्ली आकर उसने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उसने 2025 में एक डिप्लोमा किया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने 2023 में कट्टरपंथी इंस्टाग्राम अकाउंट्स को फॉलो करना शुरू किया और इन्हीं के जरिए वह कट्टरपंथी ग्रुप में शामिल हो गया। 

 

मध्य प्रदेश के भोपाल के करोंद के रहने वाले अदनान खान भी मिडिल क्लास परिवार से है। उनके पिता सलाम प्राइवेट फर्मों में अकाउंटेंट के रूप में काम करते हैं और मां छोटा-मोटा काम करती हैं। 12वीं के बाद वह चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहा था। उसने जिहादी पेजों को फॉलो करना शुरू किया और वहीं से वह ISIS के विचारों से प्रभावित हुआ। 

Related Topic:#Delhi police

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap