logo

ट्रेंडिंग:

तीस हजारी से सुप्रीम कोर्ट तक, कैसा रहा है CJI संजीव खन्ना का सफर?

जस्टिस संजीव खन्ना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10 बजे राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीय की शपथ दिलाई है। वे देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

CJI Sanjiv Khanna and President Draupadi Murmu

CJI संजीव खन्ना को शपथ दिलातीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। (तस्वीर-PTI)

सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर जज, जस्टिस संजीव खन्ना का नया परिचय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया है। उन्होंने 51वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने की थी। जस्टिस संजीव खन्ना, देश के कई अहम मुकदमों में फैसला दे चुके हैं। उनका कार्यकाल, 13 मई 2025 तक रहेगा।

संजीव खन्ना, सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज थए। जस्टिस संजीव खन्ना ने, डीवाई चंद्रचूड़ की जगह ली है। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 को ही खत्म हुआ है। 9 नवंबर 2022 को उन्होंने ये भूमिका संभाली थी। अब आइए जानते हैं कि जस्टिस संजीव खन्ना के वकील से जज तक के सफर की पूरी कहानी।

कौन हैं CJI संजीव खन्ना?
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को दिल्ली में ही हुआ था। साल 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की थी। इसी साल, उनका नामांकन भी हुआ था। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकील के तौर पर उन्होंने अपराध, व्यापार, मध्यस्थता और पर्यावरण से जुड़े मामलों पर जमकर काम किया। उन्होंने चिकित्सा से जुड़े अपराधों पर भी खूब काम किया।

ऐसे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे CJI संजीव खन्ना
 
साल 2004 में जस्टिस संजीव खन्ना, दिल्ली स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्ति हुए। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर और एमिकस क्यूरी के तौर पर कई आपराधिक मामलों में खूब बहस की। साल 2005 में वे दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशन जज के तौर पर प्रमोट हुए।

CJI संजीव खन्ना। (तस्वीर-PTI)
CJI संजीव खन्ना। (तस्वीर-PTI)



जस्टिस संजीव खन्ना, दिल्ली लीगल एकेडमी, दिल्ली इंटरनेशनल मेडिएशन सेंटर, दिल्ली मेडिएशन सेंटर के जज का भी कार्यभार संभाला। 18 जनवरी 2019 को वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने। वह 17 जून 2023 से दिसंबर 2023 तक, सुप्रीम कोर्ट के लीगल सर्विस कमेटी के प्रेसीडेंट भी रहे हैं। जस्टिस संजीव खन्ना, 13 मई, 2025 को रिटायर होंगे। 


पिता और चाचा भी रहे हैं जज
CJI संजीव खन्ना के पिता जस्टिस देव राज खन्ना,साल 1985 में दिल्ली हाई कोर्ट के जज के तौर पर रिटायर हुए थे। उनकी मां सरोज खन्ना, दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में हिंदी की प्रवक्ता रही हैं। जस्टिस संजीव खन्ना के चाचा हंस राज खन्ना, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज रहे हैं। वे देश के चर्चित जजों में से एक रहे हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap