logo

ट्रेंडिंग:

कर्तव्यपथ पर जाकर कैसे देखें गणतंत्र दिवस की परेड? जानें सबकुछ

अगर आप भी इस बार की परेड को करीब से देखना चाहते हैं तो आइए जानते है कि परेड का पास कैसे खरीदे, क्या-क्या दस्तावेज चाहिए और टिकटों की कीमत क्या रहेगी?

76 Republic Day Parade

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit: PTI

गणतंत्र दिवस पर हर साल कर्तव्यपथ (पहले राजपथ) पर होने वाली परेड आकर्षण का केंद्र होती है। राष्ट्रपति तिरंगा फहराकर परेड की शुरुआत करते हैं। 26 जनवरी पर होने वाली इस परेड में देशभर के राज्यों से झांकियां आती हैं, जिससे उस राज्य की विशेषता का पता चलता है। भारतीय सेना के जवानों के स्टंट भी अपने आप में खास होते हैं। इस परेड को देखने के लिए देशभर से लोग आते हैं। वैसे तो परेड का सीधा प्रसारण टीवी पर होता ही है लेकिन हर साल हजारों लोग करीब से भी इसे देखते हैं। इस साल करीब 77 हजार लोग करीब से परेड देखेंगे। अब तक 10 हजार टिकट बिक भी गए हैं। ऐसे में जानते हैं कि अगर आप भी इस परेड को करीब से देखना चाहते हैं तो क्या करना होगा?


कैसे मिलता है पास?
गणतंत्र दिवस परेड में जाने के लिए दिल्ली में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से परेड में जाने का पास ले सकते हैं। परेड का आनंद लेना चाहते हैं तो घर बैठे पास बनवा सकते हैं। रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। दिल्ली में ऑफलाइन टिकट बुंकिग फिजिकल काउंटर्स बनाए गए हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग 2 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक उपलब्ध है, ताकि नागरिक इस कार्यक्रम के लिए अपने स्थान को तय तारीख से पहले सुरक्षित कर सकें।

 

कितने घंटे की होगी परेड?
गणतंत्र दिवस की ये परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। ये परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्‍य पथ से होकर लाल किले तक जाएगी। 300 आर्टिस्ट्स के साथ इस परेड की शुरुआत होगी। उसके बाद उसके बाद 18 मार्चिंग कंटिजंट और 15 बैंड और 31 राज्यों की झांकी शामिल होगी। कुल 5000 कलाकार पूरे कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस परेड को 90 मिनट में पूरा किया जाएगा। इस बार की परेड को 90 मिनट में पूरा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खास समारोह का आयोजन होता है।


परेड टिकट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 
मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र या राज्य सरकार के जरिए जारी पहचान पत्र शामिल है, जिन्हें गणतंत्र दिवस या बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल समारोह में जाने के दौरान अपने साथ ले जाना आवश्यक होगा।

 

मोबाइल ऐप से कैसे बुक करें टिकट? 

एंड्रॉइड और IOS दोनों डिवाइसों पर उपलब्ध ‘आमंत्रण' मोबाइल ऐप उन लोगों के लिए एक अच्छा तरीका है टिकट बुकिंग का जो चलते-फिरते बुकिंग करना पसंद करते हैं।

 

टिकट की कीमतें
रिजर्वड सीट्स की टिकट: ₹ 500

अनरिजर्वड सीट्स की टिकट : ₹100


परेड में क्या होगा खास?

गणतंत्र दिवस परेड भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण और आकर्षक हिस्सा है। भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और 21 तोपों की सलामी देकर परेड की शुरुआत होती है। इस बार परेड की थीम 'स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास' रखी गई है। गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना अपनी स्वदेशी और आधुनिक सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेगी। परेड में नाग मिसाइल सिस्टम, टी-90 भीष्म टैंक, सारथ टैंक, ब्रह्मोस मोबाइल लॉन्चर, चेतक ऑल टेरेन व्हीकल, बजरंग लाइट स्पेशलिस्ट वाहन, अग्निबाण मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर जैसे हथियार और वाहन देखने को मिलेंगे।

Related Topic:#76th Republic Day

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap