logo

ट्रेंडिंग:

हिंदुस्तानियों के लिए सेफ नहीं अमेरिका, यूके और कनाडा! पढ़ें क्यों

विदेश में भारतीयों के खिलाफ साल 2023 में कई हमले हुए। कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में भी हिंदुस्तानियों पर हमले हुए हैं।

Indian Nationals

सरकार ने संसद में विदेश में भारतीयों पर हुए हमले के आंकड़े बताए हैं। (सांकेतिक तस्वीर-PTI)

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को संसद में बताया है कि साल 2023 में अलग-अलग देशों में कम से कम 86 हिंदुस्तानियों पर हमला किया गया या उनकी हत्या कर दी गई है। संसद में एक प्रश्न के जवाब में कीर्ति वर्धन सिंह ने हर देश का आंकड़ा भी साझा किया है, जिसमें हिंदुस्तानियों पर हुए हमलों का जिक्र देशवार जिक्र किया गया है।

साल 2021 में हिंदुस्तानियों पर हमले के 29 मामले सामने आए, साल 2022 में 57 और 2023 में 86 मामले। संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में 86 भारतीय नागरिकों पर हमले हुए या हत्या की गई। अमेरिका में 12 हिंदुस्तानियों को निशाना बनाया गया, कनाडा में 10 और ब्रिटेन भी 10। सऊदी अरब में भी 10 हिंदुस्तानियों को निशाना बनाया गया। 

सरकार का कदम क्या है?
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संसद में कहा, 'विदेश में भारतीयों की सुरक्षा भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। हमारे दूतावास सतर्क रहते हैं और किसी भी अप्रिय घटना पर बारीकी से नजर रखते हैं। ऐसी घटनाओं को तुरंत उस देश के संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया जाता है। हम सही और तत्काल जांच के लिए विदेशी अधिकारियों पर कूटनीतिक दबाव बनाते हैं। इन मुद्दों को संबंधित देशों के सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकों के दौरान भी उठाया जाता है।'

कहां हिंदुस्तानियों को ज्यादा खतरा?
कनाडा में भारत विरोधी आंदोलन तेज हुए हैं। खालिस्तानी मूवमेंट से सबसे ज्यादा प्रभावित देश यही है। कई मंदिरों पर साल 2023 में हमले के मामले सामने आए थे। हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद भारत और कनाडा के संबंध भी प्रभावित हुए हैं। बांग्लादेश में भी हिंदुस्तानी मूल के लोगों को निशाना बनाया गया है। अमेरिका और ब्रिटेन में भी हिंदुस्तानियों पर हमले हुए हैं।

श्रीलंका-पाकिस्तान में कितने परेशान हुए हिंदुस्तानी?
विदेश मंत्रालय से पूछे गए एक अन्य सवाल में पाकिस्तान और श्रीलंका की ओर से गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची सामने आई। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और श्रीलंका की गिरफ्त में आए हिंदुस्तानियों के बारे में बताया है। साल 2023 में श्रीलंकाई अधिकारियों ने 240 हिंदुस्तानी मछुआरों को पकड़ा था, वहीं साल 2024 में 535 मछुआरे पकड़े गए थे। साल 2023 में श्रीलंकाई अधिकारियों ने 35 मछुआरों की बोट जब्त की थी, वहीं साल 2024 में यह आंकड़ा 71 था। बीते साल पाकिस्तान ने 9  भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था, वहीं इस साल 1 जुलाई तक 19 मछुआरे पकड़े गए थे। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap