logo

ट्रेंडिंग:

वायनाड जीत में हुई गड़बड़ी? प्रियंका गांधी को केरल हाई कोर्ट का समन

केरल हाई कोर्ट ने वायनाड से सांसद बनीं प्रियंका गांधी की जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें समन भेजा है। क्या है पूरा मामला, जानें।

Kerala High Court summons priyanka gandhi

प्रियंका गांधी, Photo Credit: PTI

केरल हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को समन जारी किया है। यह समन भारतीय जनता पार्टी की नेता नव्या हरिदास की ओर से दायर की गई एक चुनाव याचिका पर भेजा गया है। नव्या हरिदास ने नवंबर 2024 में हुए वायनाड लोकसभा उपचुनाव के नतीजों को चुनौती दी है, जिसमें वह प्रियंका गांधी से हार गई थीं। नव्या का आरोप है कि प्रियंका गांधी ने चुनाव के दौरान अपने और अपने परिवार की कुछ संपत्तियों की जानकारी छुपाई थी। इसी आधार पर उन्होंने मांग की है कि कोर्ट प्रियंका की जीत को अमान्य घोषित करे। अब इस याचिका पर सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है।

 

केरल हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति के. बाबू ने एक याचिका पर सुनवाई की, जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। यह याचिका हरिदास नाम के शख्स ने दाखिल की है, जिनकी तरफ से वकील हरि कुमार जी नायर ने कोर्ट में पक्ष रखा। इन दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा है।

 

यह भी पढ़ें: केरल में जंगली जानवरों की जान लेने का हक क्यों मांग रहे हैं लोग? समझिए

याचिका में क्या किया दावा?

याचिका में दावा किया गया है कि प्रियंका गांधी ने चुनाव के दौरान नामांकन दाखिल करते वक्त जो हलफनामा दिया, उसमें उन्होंने अपने और पति रॉबर्ट वाड्रा की कई प्रॉपर्टीज और निवेशों की जानकारी नहीं दी। यानी, उन पर यह आरोप है कि उन्होंने कुछ जरूरी जानकारियां छुपाई हैं। इसके अलावा, हलफनामे में  भ्रष्टाचार से जुड़ी बातें भी सामने आई हैं, जिनके आधार पर याचिकाकर्ता ने उनके चुनाव को चुनौती दी है।

 

अगस्त तक टला फैसला

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत को लेकर उठे विवाद पर अब फैसला अगस्त 2025 तक टल गया है। दरअसल, बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास ने दिसंबर 2024 में केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव को रद्द करने की मांग की थी। उनका आरोप था कि प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से कुछ अहम जानकारी छुपाई और चुनाव के दौरान लोगों को गलत तरीके से प्रभावित किया।

 

यह भी पढ़ें: 20 साल, 51802 मौतें; मुंबई की 'लाइफलाइन' लोकल ट्रेन कैसे बनी जानलेवा?

13 नवंबर, 2024 को हुए थे उपचुनाव

यह उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को हुआ था, जब राहुल गांधी ने अपनी सीट छोड़ दी थी। इसके बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा, और उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के सत्यन मोकेरी को भारी मतों से हराया। प्रियंका ने करीब 4.1 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। 

 

कांग्रेस ने हरिदास की याचिका को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने तब कहा था कि, 'कुछ लोगों को सस्ते प्रचार की आदत होती है, और नव्या हरिदास भी उन्हीं में से एक हैं।' वायनाड में यह चुनाव कांग्रेस, बीजेपी और सीपीआई के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था लेकिन नतीजों में प्रियंका गांधी ने बड़ी बढ़त बना ली। अब देखना होगा कि कोर्ट अगस्त में इस मामले पर क्या फैसला सुनाता है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap