logo

ट्रेंडिंग:

ममता बनर्जी को मिलेगी INDIA Alliance की कमान! लालू यादव ने दिए संकेत

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने के लिए खुलकर समर्थन किया है।

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। Source- Mamata Banerjee X

विपक्षी इंडिया गठबंधन ने इसी साल संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में शानदान प्रदर्शन करते हुए 235 सीटों पर जीत हासिल की। लेकिन उसके बाद हुए राज्य विधानसभा चुनावों में एक के बाद एक चुनाव में इंडिया गठबंधन को हार का सामना करना पड़ रहा है। अगर जम्मू-कश्मीर और झारखंड को छोड़ दिया जाए तो इंडिया गठबंधन ज्यादातर विधानसभा चुनाव हार गई है। 

 

गठबंधन हरियाणा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में चुनाव हार गया है। इन राज्यों में इंडिया गठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस लीडिंग रोजिशन पर थी, गठबंधन की बाकी की पार्टियां कांग्रेस के साथ थीं। इसके बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन हारे हुए इन सभी राज्यों में लचर दिखाई दिया। यही वजह है कि चुनाव बाद अब इंडिया गठबंधन में फूट पड़ने लगी है और टॉप लीडरशिप बदलने की मांग होने लगी है। 

कांग्रेस को कम महत्व दिया

 

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए इंडिया गठबंधन में किसी क्षेत्रिय स्तर के बड़े नेता को कमान सौंपने की वकालत की है। उन्होंने इसके लिए टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम सुझाया है। बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी खुद विपक्ष के भीतर दरार का संकेत दे चुकी हैं। 

ममता का खुलकर समर्थन

 

पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने के लिए खुलकर समर्थन किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को कम महत्व देते हुए ममता बनर्जी की तारीफ की। बिहार के पूर्व सीएम ने कहा, 'कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। हम ममता का समर्थन करेंगे... ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में बिहार में फिर से सरकार बनाएंगे।'

 

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवार उठाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही सपा ने महाराष्ट्र में मिली हार के बाद विपक्षी गठबंधन में शामिल होने से किनारा कर लिया है। 

ममता को मिला शरद पवार का साथ

 

एनसीपी-एसपी शरद पवार ने भी कहा है कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं, उन्होंने कहा कि ममता भारत की एक प्रमुख नेता हैं। शरद पवार ने कहा, 'हां ममता बनर्जी निश्चित रूप से गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। वह इस देश की एक प्रमुख नेता हैं। उनमें वह क्षमता है। संसद में उनके द्वारा चुने गए नेता जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक लोग हैं।'

अखिलेश-उद्धव का भी ममता को समर्थन

 

इसके अलावा सांसद सुप्रिया सुले ने भी ममता बनर्जी को विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए अपना समर्थन जताया है। इस बीच, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत और अखिलेश यादव ने भी कहा है कि ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का एक प्रमुख भागीदार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे।

 

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को चलाने की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap