logo

ट्रेंडिंग:

8 मार्च को 2500 रुपये आएंगे या नहीं? वीरेंद्र सचदेवा बोले- इंतजार करो

महिला सम्मान योजना को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर हमला किया। सचदेवा ने आरोप लगाया कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए AAP भ्रामक बयानबाजी कर रही है।

Mahila Samridhi Yojana

वीरेंद्र सचदेवा, Photo Credit: PTI

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और उनके सहयोगियों पर जमकर हमला किया। दरअसल, भाजपा की महिला सम्मान योजना को लेकर AAP पार्टी लगातार बयान दिए जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आतिशी से पंजाब में चल रही योजनाओं पर सख्त सवाल किए। 

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'आतिशी हमसे एक दिन का हिसाब मांगने की बजाय हमें जवाब दें कि पंजाब में सरकार बने 37 महीने हो गए हैं, हमें बताएं कि उन 37 महीनों के 1000 रुपये कहां हैं... वहां AAP की सरकार है, उस पर आप क्यों नहीं बोलते। अरविंद केजरीवाल क्यों मूर्ख बन रहे हैं और भगवंत मान इस पर क्यों नहीं बोलते?ट

 

यह भी पढ़ें: महिला दिवस: भारत की संस्थाओं में कितनी है महिलाओं की भागीदारी? समझिए

'दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे पैसे'

सचदेवा ने आगे कहा, 'पंजाब की बहनों को 1000 रुपये देने की घोषणा करने के बाद AAP क्यों नहीं बोलती... हमारी सरकार बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं और सरकारें शहरी नक्सलवाद से नहीं चलती हैं। सरकार नियमों से चलती है, कानून से चलती है। हमारे मुख्यमंत्री और हमारे मंत्री काम देख रहे हैं। भ्रष्टाचार की व्यवस्था को ठीक करने और उन गड्ढों को भरने में समय लग रहा है, लेकिन मैं फिर भी कहता हूं कि दिल्ली की हर गरीब महिला को महिला सम्मान योजना के तहत पैसा मिलेगा 8 तारीख कल है। इसलिए इंतजार करो और देखो कि कब समय आएगा। मैं तुम्हें दिखाऊंगा।'

 

आतिशी ने पूछे थे सवाल

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने महिला सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा था। इसमें आतिशी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। कल यानी 8 मार्च को महिला दिवस है, अब केवल एक दिन बाकी है। मुझे उम्मीद है कि 8 मार्च को महिलाओं के मोबाइल में 2500 रुपये उनके खाते में आने का मैसेज आ जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: 1.9 करोड़ पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं बेरोजगार, पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट

क्या है महिला सम्मान योजना?

बीजेपी ने महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने के ऐलान किया था। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि महिला समृद्धि योजना को जल्द ही लागू किया जाएगा। बीजेपी का कहना है कि दिल्ली और पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

 

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

जिन महिलाओं की वार्षिक आय ढाई लाख से कम है उनको महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। जो महिला सरकारी नौकरी में होगी या इनकम टैक्स भर रही होंगी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन महिलाओं को पेंशन मिल रही होगी उनको भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap