logo

ट्रेंडिंग:

LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन, PM ने की परिवार से मुलाकात

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर हुआ।

manmhan singh

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 


पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े राजनेता शामिल हुए। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आर्मी ट्रक में ही बैठे रहे। 

 

 

 

Live Updates

December 28, 13:06

पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात भी की।

December 28, 11:54

घाट पहुंचे पीएम मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में होगा। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेता यहां मौजूद हैं।

December 28, 11:26

निगम बोध घाट पहुंची मनमोहन की पार्थिव देह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पार्थिव देह निगम बोध घाट पहुंच गई है। थोड़ी देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी।

December 28, 10:23

अंतिम यात्रा का रूट मैप

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा करीब 11 किलोमीटर की होगी। कांग्रेस दफ्तर से निकलकर अकबर रोड और फिर इंडिया गेट होते हुए तिलक मार्ग पहुंचेगी। तिलक मार्ग से आईटीओ रेड लाइट से दाहिने और फिर पुराने पुलिस मुख्यालय के सामने से होते हुए रिंग रोड से लेफ्ट लेकर सीधे निगम बोध घाट पहुंचेगी।

December 28, 10:17

अंतिम संस्कार में PM-राष्ट्रपति भी मौजूद रहेंगे

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम गृह मंत्रालय ने जारी किया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मंत्री निगमबोध घाट पहुंचेंगे।

December 28, 10:12

मनमोहन की अंतिम यात्रा रवाना

डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना हो गई है। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

December 28, 09:36

कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया है। कांग्रेस नेताओं के साथ मनमोहन सिंह का परिवार भी यहां मौजूद है। पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद यहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी पहुंचकर अंतिम दर्शन किए।

December 28, 09:30

सोनिया गांधी ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

 

 

December 28, 09:28

खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस हेडक्वार्टर में रखा गया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

December 28, 08:35

स्मारक विवाद पर सुशील कुमार शिंदे ने क्या कहा?

मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वो सबकी सुनते थे और गरीबों की बात करते थे। स्मारक विवाद पर उन्होंने कहा कि हम उनके लिए लड़ेंगे।

 

December 28, 08:20

मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचा वाहन

जिस वाहन में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा, वो उनके आवास के बाहर पहुंच गया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

 

December 28, 07:20

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास का नजारा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

December 28, 07:15

मनमोहन सिंह का मेमोरियल बनाएगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं, क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।

December 28, 06:48

कांग्रेस दफ्तर में होंगे अंतिम दर्शन

कांग्रेस दफ्तर में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

 

December 28, 06:43

खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कथित रूप से पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और पत्र लिखकर अपील की है कि उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाए जहां पर उनका स्मारक बनाया जा सके। खड़गे ने पत्र में लिखा, 'यह उसी परंपरा के हिसाब से होगा जिसके अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक वहीं बनाया जाता है जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाता है। डॉ. मनमोहन सिंह को देश बहुत ही सम्मान के भाव से देखता है।'

 

December 28, 06:40

जयराम रमेश बोले- विरासत को सम्मान मिले

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जहां उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके।'

 

December 28, 06:38

कांग्रेस क्यों कर रही विरोध?

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होगा। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस ने उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की है। अब कांग्रेस के साथ अन्य दल भी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है कि मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए केंद्र ने अनुमति दे दी है। इसके लिए ट्रस्ट का गठन किया जाएगा और इसमें समय लगेगा। ऐसे में अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं।

December 28, 06:33

निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार सुबह 11.45 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। शनिवार को उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

 

 

Related Topic:#Manmohan Singh

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap