logo

ट्रेंडिंग:

देवर संग बच्चे पैदा करने को कहा, मायावती की भतीजी ने लगाए गंभीर आरोप

मायावती की भतीजी ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद बाद ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।

mayawati

मायावती और लाल घेरे में उनकी भतीजी और पति। (Photo Credit: PTI/ Social Media)

मायावती की भतीजी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने उनकी भतीजी के पति, सास-ससुर समेत ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दावा है कि पीड़िता ने 21 मार्च को SP को शिकायत की थी लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने के बाद उसने 21 मार्च को अदालत का रुख किया। हापुड़ की अदालत से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को FIR दर्ज की।


पीड़िता के वकील राजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शादी 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका की अध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे विशाल सिंह के साथ हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। ससुराल वालों ने दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।


वकील ने दावा किया, 'शादी के बाद से ही आरोपी परिवार ने पीड़िता से दहेज के रूप में पार्टी का टिकट, 50 लाख रुपये कैश और एक फ्लैट मांगना शुरू कर दिया था।'


पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने पुष्पा देवी और उनके परिवार को पार्टी से निकाल दिया है। BSP के जिला अध्यक्ष एके करदम ने बताया कि अनुशानहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से निकाला गया है।

 

यह भी पढ़ें-- बच्चे ध्यान न रखें तो क्या हैं मां-बाप के अधिकार, जानिए सबकुछ

क्या है यह पूरा मामला?

मायावती की भतीजी और विशाल की शादी नवंबर 2023 में हुई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उसके पति ने बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड्स लिए थे, जिस कारण उनका वैवाहिक जीवन खुश नहीं था। इस बात को लेकर अक्सर अनबन होती रहती थी। पति की समस्या को लेकर जब पीड़िता ने ससुराल वालों से चर्चा की तो सास और ननद ने कथित तौर पर यह सुझाव दिया कि वह अपने देवर भूपेंद्र उर्फ मोनू से बच्चा पैदा कर सकती है।

ससुर और देवर ने की यौन उत्पीड़न की कोशिश?

पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि 17 फरवरी 2025 की रात को सुसर श्रीपाल सिंह और देवर भूपेंद्र ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश भी की थी। इसके बाद पीड़िता मायके लौट आई थी।

 

यह भी पढ़ें-- 16 साल, 4 महीने और 15 दिन, तहव्वुर राणा के भारत आने की पूरी कहानी

पीड़िता ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं?

FIR के मुताबिक, पीड़िता ने अपने पति, सास-ससुर और रिश्तेदारों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने 50 लाख रुपये और गाजियाबाद में एक फ्लैट की मांग की थी।


अपनी शिकायत में उसने सास पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह, पति विशाल सिंह और बाकी रिश्तेदारों को आरोपी बनाया है। उसने दावा किया है कि ससुराल वालों ने उसे धमकी दी थी कि अगर दहेज की मांग पूरी नहीं होती है तो वे उसकी और उसके परिवार की प्रतिष्ठा को खराब कर देंगे।

पुलिस पर भी लगाए आरोप?

वकील राजीव शर्मा का दावा है कि जब इस सबकी शिकायत पुलिस में की गई थी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का दावा है कि उसके ससुराल वालों के दबाव में आकर पुलिस ने कोई ऐक्शन नहीं लिया। 


वकील का कहना है कि पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने अदालत का रुख किया। अदालत के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया। SHO मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ब्रह्मपाल सिंह के आदेश पर हापुर नगर कोतवाली में FIR दर्ज की गई है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap