logo

ट्रेंडिंग:

मेघालय में लापता दंपति, 20 मई से 2 जून तक, कब-कब क्या हुआ, पूरी कहानी

सोनम और राजा रघुवंशी, 23 मई को मेघालय में लापता हो गए थे। 2 जून को राजा की लाश सोहरा इलाके में होम स्टे से करीब 20 किलोमीटर दूर एक झरने के पास मिली थी। अब इस केस की CBI जांच की मांग उठ रही है।

Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में सोनम रघुवंशी को ढूंढने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया है। (Photo Credit: PTI)

मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम की गुमशुदगी सुर्खियों में है। दोनों की नई-नई शादी हुई थी और मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। 2 जून को ईस्ट खासी हिल्स में वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा रघुवंशी की लाश मिली। सोनम अभी तक नजर नहीं आई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अपील की है कि इस केस के छानबीन की जिम्मेदारी अब CBI को सौंप दी जाए।
  

सीएम मोहन यादव ने इस केस की चर्चा मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस भी मेघालय पुलिस के संपर्क में है। राजा रघुवंशी और सोनम मेघालय खासी हिल्स जिले के नोंग्रियाट गांव में ठहरे हुए थे। दोनों एक होमस्टे से निकलने के कुछ ही घंटों बाद लापता हो गए थे।

2 जून को राजा की लाश होम स्टे से करीब 20 किलोमीटर दूर सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई में मिली। मेघालय पुलिस ने राजा की लाश मिलने के बाद हत्या का केस दर्ज किया। सोनम अभी तक लापता है, वह कहां है, किसी को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। सोनम की वापसी को लेकर तलाशी अभियान चल रही है। 

यह भी पढ़ें: मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी, जगह-जगह कर्फ्यू, मणिपुर में फिर इंटरनेट बंद


सोनम के परिजन कह रहे हैं कि वे मेघालय पुलिस के कामकाज से खुश नहीं हैं। अब केंद्र सरकार यह मामला, CBI को सौंप दे। सोनम के पिता ने देवी सिंह रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और वह अब भी अपहरणकर्ताओं के चंगुल में है। देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर मामले की ठीक से जांच नहीं करने का आरोप लगाया। 


कब-कब क्या हुआ, पूरी कहानी 

  • 1 मई को सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई थी।
  • 20 मई को सोनम और राजा रघुवंशी हनीमून के लिए मेघालय गए।
  • 22 मई को उन्होंने एक स्कूटर हायर किया और मावलखियात गांव पहुंचे।
  • 24 मई को स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला।
  • 2 जून को राजा की लाश मिली।

 

यह भी पढ़ें: 260 मौतें, कैंप में 58000 लोग; मणिपुर हिंसा के 2 साल में क्या कुछ हुआ?


हुआ क्या?

मावलखियात गांव में उन्होंने स्कूटर पार्क किया। 3 हजार सीढ़ियां चढ़कर उन्होंने नोंगरियात गांव का सफर पूरा किया। यहां पेड़ की जड़ों से बना एक पुल है, जो बेहद खूबसूरत है। उसे देखने यह दंपति पहुंचा था। रात भर दोनों रुके। अगली सुबह वे होम स्टे से बाहर निकले। 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला।


जहां राजा की लाश दिखी, वहां क्या मिला?

मेघालय पुलिस के मुताबिक जिस जगह से राजा की लाश मिली है, वहां से एक महिला की सफेद शर्ट, दवा की एक पट्टी, मोबाइल फोन की एलसीडी स्क्रीन का एक हिस्सा और एक स्मार्टवॉच जब्त की गई है।



तारीखों में इंदौर के लापता कपल की कहानी

          21 मई, शाम 6 बजे: शिलांग  

  • राजा रघुवंशी और सोनम शिलांग के बालाजी गेस्ट हाउस में पहुंचे और चेक-इन किया।

    22 मई, सुबह: शिलांग  
  • कपल कीटिंग रोड पर गया, एक स्कूटी किराए पर ली और बालाजी गेस्ट हाउस लौटा।  
  • नाश्ता नहीं किया और गेस्ट हाउस से चेक-आउट किया।  
  • मैनेजर को बताया कि 25 मई तक लौटेंगे और जरूरत पड़ने पर फोन करेंगे।  
  • दो बैग के साथ स्कूटी से सोहरा के लिए रवाना हुए।

    22 मई, शाम: मावलाखियट, ईस्ट खासी हिल्स  
  • कपल मावलाखियट गांव पहुंचा और स्कूटी को स्थानीय पार्किंग में जमा किया।
  • नोंग्रीआट गांव के शिपारा होमस्टे तक ट्रेकिंग के लिए स्थानीय गाइड को हायर किया।

    23 मई, सुबह: मावलाखियट, ईस्ट खासी हिल्स  
  • शिपारा होमस्टे से चेक-आउट, बिना गाइड के मावलाखियट पहुंचा कपल।
  • गाइड को बताया कि वे खुद मैनेज करेंगे।  
  • उसी दिन मावलाखियट से निकले और लापता हो गए।  
  • आसपास के इलाकों में तलाश शुरू हुई।

    24 मई: सोहरारिम  
  • सोहरारिम गांव के हेडमैन ने पुलिस को सूचना दी कि एक स्कूटी गांव में लावारिस मिली है।

    25 मई: सोहरारिम  
  • पुलिस ने स्कूटी के मालिक का पता लगाया।  
  • स्कूटी मालिक ने सोहरा पुलिस स्टेशन में बताया कि स्कूटी कपल ने किराए पर ली थी।

    26 मई: सोहरारिम  
  • इस इलाके में भी तलाश शुरू हुई।

    2 जून: वेई सावडोंग फॉल्स  
  • पुलिस के ड्रोन ने वेई सावडोंग फॉल्स के नीचे एक गहरी खाई में लाश देखी।
  • लाश क्षत-विक्षत थी, राजा रघुवंशी के परिवार ने पहलान ली। 

अभी क्या स्थिति है?
सोनम लापता है, पुलिस तलाश रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap