logo

ट्रेंडिंग:

जारी है ऑपरेशन सिंधु, खाड़ी देशों से अब तक कितने भारतीय लौटे?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत ने इन देशों से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया। मंगलवार को भी यह ऑपरेशन जारी रहा।

c-17 Indian airforce

C-17 से भारत लौटे नागरिक, Photo Credit: Social Media

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत ने इन देशों से अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' चलाया। इस ऑपरेशन के तहत तनाव से प्रभावित होने वाले इलाकों से भारत के नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। भारत ने मंगलवार को ईरान से अपने नागरिकों को निकालना जारी रखा और अब तक 2,200 से ज्यादा भारतीयों को फारस की खाड़ी के देश से वापस लाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर मशहद से नई दिल्ली पहुंचे एक विशेष विमान से 292 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालकर भारत लाया गया।

 

ईरान और इजरायल के बीच तनाव के कारण शुरू हुए ऑपरेशन सिंधु के बारे में जानकारी देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा, 'अब तक 2 हजार 295 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया गया है।' इसके अलावा, भारतीय वायुसेना भी भारत के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए इस मिशन में शामिल हो गई। वायु सेना के एक एक सी-17 विमान. जिसे सैनिकों के लिए बनाया गया था, उस विमान ने इजराइल में रह रहे 165 भारतीयों को निकाला। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने कतर पर दागी मिसाइलें, राजधानी दोहा में धमाके

वायुसेना ने क्या कहा?

भारतीय वायु सेना ने कहा, 'मध्य पूर्व के संघर्ष प्रभावित इलाकों में बढ़ते तनाव की वजह से भारतीय वायुसेना के C-17 विमानों ने भारतीय नागरिकों और मित्र देशों के नागरिकों को निकालने के लिए जॉर्डन और मिस्त्र से मिशन शुरू किया है। भारतीय वायुसेना जरूरत के वक्त देश और दुनिया भर में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।' वायु सेना का विमान C-17 इजरायल के बाद अम्मान से भारतीयों को वापस लाया। भारतीयों को भूमि सीमा क्रॉसिंग के माध्यम से जॉर्डन ले जाया गया। सोमवार रात को एक विशेष उड़ान से ईरानी शहर मशहद से 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई नागरिक को निकाला गया।

तनाव के कारण भारत लौटे लोग

इजराइल और ईरान ने एक-दूसरे के शहरों और सैन्य तथा रणनीतिक ठिकानों पर एक सप्ताह से ज्यादा समय में सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। रविवार सुबह अमेरिका ने ईरान के तीन मुख्य परमाणु केंद्रों पर बमबारी की जिसके बाद तनाव काफी बढ़ गया। भारत ने बुधवार से ईरानी शहर मशहद, आर्मेनिया की राजधानी येरेवन और तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से चार्टर्ड उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाला है। ईरान ने मशहद से तीन चार्टर्ड उड़ानों की सुविधा के लिए शुक्रवार को हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध हटा दिए।

 

पहली उड़ान शुक्रवार देर रात 290 भारतीयों के साथ नई दिल्ली में उतरी और दूसरी शनिवार दोपहर 310 भारतीयों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में उतरी। गुरुवार को येरेवन से भी एक विमान भारत आया। अश्गाबात से एक विशेष निकासी विमान शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap