अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' देश की प्रमुख महिला अचीवर्स चला रही हैं। जी हां, आज पीएम मोदी ने घोषणा की कि विभिन्न क्षेत्रों की महिला अचीवर्स आज उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी। पीएम मोदी के एक्स हैंडल को संभालने वालों में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली, न्यूक्लियर साइंटिस्ट एलिना मिश्रा समेत स्पेस साइंटिस्ट शिल्पी सोनी का नाम शामिल हैं।
सबसे पहले चेस ग्रैंडमास्टर आर वैशाली का संदेश
23 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वनक्कम! मैं वैशाली हूं, और मुझे इस महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सोशल मीडिया हैंडल को संभालने का अवसर मिलने पर बेहद गर्व हो रहा है। मैं शतरंज खेलती हूं और अपने प्रिय देश का कई टूर्नामेंटों में प्रतिनिधित्व करने पर खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं।'
यह भी पढ़ें: 21 दिनों में ही मणिपुर में आ गई शांति, थम गई हिंसा, क्या-क्या बदला?
वैज्ञानिक एलीना मिश्रा और शिल्पी सोनी का संदेश
एलीना मिश्रा और शिल्पी सोनी ने विज्ञान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत आज इनोवेशन और विकास के लिए सबसे जीवंत स्थान बन गया है। उन्होंने लिखा, 'हम, एलीना और शिल्पी, अपने-अपने क्षेत्रों में खुल रहे अवसरों को देख रही हैं। यह कभी अकल्पनीय था कि परमाणु प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र में महिलाओं के लिए इतने अवसर उपलब्ध होंगे। इसी तरह, अंतरिक्ष क्षेत्र में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को इनोवेटिव और विकास के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बना रही है।' भारतीय महिलाओं में असीम प्रतिभा है और भारत में उनके लिए सही मंच भी उपलब्ध है। हमें विज्ञान के क्षेत्र में अधिक महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी चाहिए ताकि भारत वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में अग्रणी बन सके।'
यह भी पढे़ं: सूजी आंखें, चेहरे पर चोट; क्या रन्या राव के साथ हुई मारपीट?
कौन हैं एलीना मिश्रा और शिल्पी सोनी
एलिना मिश्रा एक भारतीय परमाणु वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया हैंडल को संभाला। ओडिशा की निवासी एलिना ने इस अवसर पर अपने कार्य और अनुभव साझा किए, जिससे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को उजागर किया गया।
वहीं, शिल्पी सोनी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं, जो अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC) में कार्यरत हैं। वर्तमान में, वह पेलोड फिल्टर्स डिवीजन की प्रमुख हैं, जहां वह सैटेलाइट संचार और रिमोट सेंसिंग मिशनों के लिए पेलोड फिल्टर्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें: 8 मार्च को 2500 रुपये आएंगे या नहीं? वीरेंद्र सचदेवा बोले- इंतजार करो
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, शिल्पी सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभाला, जहां उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत विज्ञान के लिए एक जीवंत स्थान है और अधिक से अधिक महिलाओं को इस क्षेत्र में शामिल होने का आह्वान किया।