जुलाई में 5 देशों का दौरा करेंगे PM मोदी, क्यों अहम है यात्रा?
देश
• NEW DELHI 30 Jun 2025, (अपडेटेड 02 Jul 2025, 8:45 AM IST)
अगले महीने पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा पर जाएंगे। ब्राजील के रियो में 6 और 7 जुलाई को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: PTI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई महीने में 5 देशों का दौरा करेंगे। 2-3 जुलाई को पीएम मोदी घाना जाएंगे। इसके अगले दिन यानी 4 जुलाई को अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 6 और 7 जुलाई को ब्राजील में ब्रिक्स सम्मलेन में हिस्सा लेंगे और 8 जुलाई को पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 6 और 7 जुलाई को ब्राजील के रियो में होगा। भारत अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा।
सचिव पी. कुमारन ने बताया कि पीएम मोदी 6-7 को ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। 8 जुलाई को राजकीय यात्रा के तहत प्रधानमंत्री ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि अनुसंधान और सुरक्षा सहयोग पर द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पी. कुमारन ने आगे बताया कि 4 जुलाई को पीएम मोदी अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने और आर्थिक व व्यापारिक हितों पर बातचीत होगी।
#WATCH | Delhi: On PM Narendra Modi's upcoming visit to Ghana, Trinidad and Tobago, Argentina, Brazil, and Namibia, Secretary (Economic Relations), Dammu Ravi says, "PM will be visiting Ghana on 2-3 July. This visit is happening after 30 years... President John Dramani Mahama has… pic.twitter.com/BeueGbZwtL
— ANI (@ANI) June 30, 2025
यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में सुरक्षित नहीं महिलाएं, चौंका देंगे शोषण के आंकड़े
घाना के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाएगा भारत
सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने जानकारी दी कि पीएम मोदी 2 और 3 जुलाई को घाना का दौरा करेंगे। 30 साल बाद यह भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने शानदार जीत के बाद हाल ही में कार्यभार संभाला है। घाना के साथ भारत के संबंध ऐतिहासिक हैं। बातचीत में आर्थिक एजेंडा हावी रहेगा। भारत और घाना अपने आर्थिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।
भारत और घाना के बीच 3 बिलियन डॉलर का व्यापार
दम्मू रवि ने जानकारी दी कि भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 3 बिलियन डॉलर है। मुख्य तौर पर यह बड़े पैमाने पर सोने के आयात के कारण है। कुछ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। कृषि, पश्चिम अफ्रीका में वैक्सीन विकास केंद्र, रक्षा सहयोग, अहम खनिज और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर फोकस होगा।
#WATCH | Delhi: On PM Narendra Modi's upcoming visit to Ghana, Trinidad and Tobago, Argentina, Brazil, and Namibia, Secretary (Economic Relations) Dammu Ravi says, "PM will visit Namibia on 9 July. This visit is important as it comes after 27 years... The trade is $600 million,… pic.twitter.com/8ARB85Pp4B
— ANI (@ANI) June 30, 2025
9 जुलाई को नामीबिया जाएंगे पीएम मोदी
9 जुलाई को पीएम मोदी नामीबिया पहुंचेंगे। यह 27 साल बाद किसी भारतीय पीएम का दौरा है। दोनों देशों के बीच व्यापार 600 मिलियन डॉलर और निवेश 800 मिलियन डॉलर है। भारत ने नामीबिया से ही चीते मंगवाए थे। इन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है। नामीबिया प्राकृतिक संसाधनों और खनिजों से समृद्ध देश है। यहां यूरेनियम, तांबा, कोबाल्ट, दुर्लभ पृथ्वी और लिथियम, ग्रेफाइट के भंडार हैं। नामीबिया ने हाल ही में तेल की भी खोज की है।
#WATCH | Delhi: On PM Narendra Modi's upcoming visit to Ghana, Trinidad and Tobago, Argentina, Brazil, and Namibia, Secretary (Economic Relations) Dammu Ravi says, "The 17th BRICS Summit is taking place on 6th and 7th July in Rio, Brazil... The theme of the Rio Summit is… pic.twitter.com/ox6G9AER23
— ANI (@ANI) June 30, 2025
यह भी पढ़ें: तेलंगाना: फार्मा कंपनी में हुआ जोरदार धमाका, 12 की मौत, 34 घायल
क्यों अहम है त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा?
सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा ने बताया कि पीएम मोदी 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर होंगे। वहां के पीएम कमला प्रसाद बिसेसर ने पीएम मोदी को न्योता भेजा है। पीएम मोदी पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा करेंगे। 1999 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला द्विपक्षीय दौरा है।
#WATCH | Delhi: On PM Narendra Modi's upcoming visit to Ghana, Trinidad and Tobago, Argentina, Brazil, and Namibia, Secretary (South), Neena Malhotra says, "PM Modi will be undertaking an official visit to the Republic of Trinidad and Tobago from 3-4 July, 2025 at the invitation… pic.twitter.com/zcust7jR0E
— ANI (@ANI) June 30, 2025
2025 में त्रिनिदाद और टोबैगो भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ मना रहा है। वहां के वर्तमान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही भारतीय मूल की हैं और दोनों ही वकील और महिला हैं। दोनों को अपनी भारतीय जड़ों और विरासत पर गहरा गर्व है। वे खुद को भारत की बेटियां बताती हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap