logo

ट्रेंडिंग:

राष्ट्रपति की इस फोटो की इतनी चर्चा क्यों, कैसे बेनकाब हुआ पाकिस्तान?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पहली बार राफेल विमान में उड़ान भरी। अंबाला एयरबेस से उड़ा विमान करीब आधे घंटे तक हवा में रहा। इस बीच राष्ट्रपति भवन ने कुछ फोटो साझा की। इनमें से एक फोटो की चर्चा खूब है।

President Draupadi Murmu and Shivangi Singh.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह। (Photo Credit: X/@rashtrapatibhvn )

पाकिस्तानी आंतकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की निर्मम हत्या की। करीब 16 दिन बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच करीब चार दिनों तक संघर्ष चला। 9 मई को तड़के भारत ने पाकिस्तान के 13 एयरबेस को तबाह किया तो पाकिस्तानी सेना घुटनों पर आ गई। 10 मई की दोपहर पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर भारत सीज फायर पर सहमत हुआ।

 

इस बीच पाकिस्तान ने राफेल विमान मार गिराने और स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह को पकड़ने की अफवाह उड़ाई। 10 मई को ही प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने अपने फैक्ट चेक में पाकिस्तान के दावे को फर्जी बताया। अब बुधवार को वही शिवांगी सिंह देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ दिखीं। राष्ट्रपति भवन ने उनकी तस्वीर साझा की। इस एक तस्वीर ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर दिया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: आंध्र के बाद ओडिशा से टकाराया 'मोंथा' तूफान, 100 Kmph से चल रहीं हवाएं

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अंबाला एयरबेस से करीब आधे घंटे तक राफेल विमान में उड़ान भरी। उड़ान भरने से पहले उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ फोटो खिंचवाईं। बता दें कि शिवांगी सिंह राफेल विमान उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट हैं। 

बिहार की रहने वाली हैं शिवांगी सिंह

शिवांगी सिंह के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1995 को हुआ है। अगर शिक्षा की बात करें तो उन्होंने सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। इसके बाद जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से पढ़ाई की। राफेल से पहले शिवांगी सिंह मिग-21 बाइसन विमान उड़ाती थी। हालांकि यह विमान अब भारतीय वायु सेना की सेवा से बाहर हो चुका है।

 

यह भी पढ़ें: क्या आज हमारी धरती से टकराएगा दूसरी दुनिया से आया धूमकेतु, नासा ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

भारत ने पहली बार 2020 में राफेल विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया था। कुल 36 राफेल विमान अंबाला और पश्चिम बंगाल के हासिमारा एयरबेस पर तैनात हैं। राफेल विमान में उड़ान भरते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना दिया। वे भारतीय वायुसेना के दो विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। साल 2023 में उन्होंने खोई 30 एमकेआई विमान में उड़ान भरी थी। 

 

Related Topic:#Operation Sindoor

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap