logo

ट्रेंडिंग:

पत्नी सोनम ने ही करवाई थी राजा की हत्या? इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा

मेघायल में गायब हुए इंदौर के कपल के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही राजा की हत्या करवाई थी।

sonam raja raghuvanshi

सोनम और राजा। (Photo Credit: Social Media)

हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि राजा की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही करवाई थी।


मेघालय के डीजीपी आई नोनग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि राजा की हत्या कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम ने ही करवाई थी। सोनम ने भाड़े के हमलावरों से यह हत्या करवाई थी। उन्होंने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। बाकी तीन हमलावरों को रातभर चली छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

 
मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने X पर बताया कि तीनों हमलावर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। महिला ने सरेंडर कर दिया है। एक हमलावर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें-- दुल्हन की डोली की जगह उठी दूल्हे की अर्थी! गाजीपुर में खौफनाक वारदात

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने पत्नी सोनम पर राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का मानना है कि सोनम ने भाड़े के हत्यारों के जरिए राजा की हत्या करवाई थी। 

 


मेघालय की डीजीपी आई नोनग्रांग ने बताया कि सोनम ने गाजीपुर के नंदगंज पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए हमलवारों ने बताया है कि सोनम ने उन्हें रघुवंशी की हत्या के लिए हायर किया था।


उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल कुछ और अपराधियों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में ऑपरेशन जारी है।

 

यह भी पढ़ें-- प्रेमी ने महिला का गला घोंटा, सूटकेस में लाश भरकर नहर में फेंकी

23 मई को लापता हुए थे राजा और सोनम

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। दोनों 23 मई को लापता हो गई थे। 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ था, जबकि सोनम लापता ही रही। राजा का क्षत-विक्षत शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला था।

 


उसके शरीर से एक सोने की अंगूठी और गले की चेन गायब पाई गई, जिससे संदेह और बढ़ गया कि उसकी हत्या की गई है। एक दिन बाद पास में ही खून से सना एक चाकू मिला। इसके दो दिन बाद ही पुलिस को मावक्मा गांव के पास एक रेनकोट भी मिली थी। होमस्टे में से एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि सोनम ने भी यही रेनकोट पहना था।

 

यह भी पढ़ें-- जिस जमीन को बेटे के लिए खरीदा, वहीं बन गई उसकी कब्र; बेबस पिता का दर्द

गाइड ने किया था अहम खुलासा

माव्लाखियात के एक गाइड अल्बर्ट पीडी ने एक बड़ा खुलासा किया था। अल्बर्ट ने दावा किया था कि 23 मई को जिस दिन राजा और उसकी पत्नी गायब हुई थी, उस दिन उनके साथ तीन और पुरुष भी थे।


अल्बर्ट ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया था, '23 मई की सुबह 10 बजे आसपास कपल के साथ तीन और पुरुषों को माव्लाखियात तक सीढ़ियां चढ़ते देखा था। चारों पुरुष आगे थे और महिला पीछे थी।' उन्होंने बताया था कि सभी हिंदी में बात कर रहे थे लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि क्या बात कर रहे हैं, क्योंकि वे सिर्फ अंग्रेजी और खासी ही समझ सकते हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap