logo

ट्रेंडिंग:

'सबके बॉस तो हम हैं,' टैरिफ के बहाने ट्रम्प को राजनाथ सिंह का संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बयान से एक साथ कई देशों को साधने की कोशिश की है। उन्होंने इशारा किया है कि टैरिफ लगाकर यह कोशिश की जा रही है कि भारत का विकास रोक दिया जाए।

Rajnath Singh

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। (Photo Credit: PTI)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ बेहतर रिश्ते और कारोबार के चलते भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। भारत से आने वाले उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ की मार के चलते, भारतीय उत्पाद, अमेरिका में महंगी कीमतों पर मिलेंगे। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे देश के खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए हुआ कि कुछ लोग समझते हैं कि वह दुनिया के बॉस हैं और उन्हें भारत का विकास रास नहीं आ रहा है।

 
राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के रायसेन में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की रेल कोच यूनिट के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से दुनिया में आगे बढ़ रही है, यह कुछ देश बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसी साजिशों से भारत का विकास रुकने वाला नहीं है। 

यह भी पढ़ें: 'देखते जाइए क्या होता है', भारत पर टैरिफ के बाद ऐसा क्यों बोले ट्रंप?

ट्रम्प को संदेश या पूरी दुनिया को?

राजनाथ सिंह ने कहा, 'साल 2014 में धन दौलत के आकार के मामले में भारत 11वें स्थान पर था। आज हमारा भारत दुनिया के शीर्ष चार देशों की कतार में आ गया है। तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था अगर किसी देश की है तो वह हमारे भारत की है।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:-
कुछ लोग हैं, जिन्हें भारत का इतना तेजी से हो रहा विकास रास नहीं आ रहा है। उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। सबके बॉस तो हम हैं। भारत कैसे इतनी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। और बहुतों के द्वारा यह की जाने की कोशिश हो रही है कि जिससे भारत में बनने वाली चीजें, विदेश जाएं और वहां के स्थानीय बाजारों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाएं, जिससे लोग उसे न खरीदें। यह कोशिश की जा रही है। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि दुनिया की कोई ताकत, विश्व की एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती है।

'देश और देशवासी आगे बढ़ रहे हैं'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'इसका मतलब है देश आगे बढ़ रहा है और देशवासी भी आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि देशवासी आगे नहीं बढ़ेंगे तो भारत आगे नहीं बढ़ सकता है। डेशिंग यानी दबंग और डायनामिक यानी गतिशील अर्थव्यवस्था किसी देश की है तो वह भारत की है।'

'दुनिया को रास नहीं आ रहा भारत का विकास'

राजनाथ सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोगों को भारत का तेजी से विकास रास नहीं आ रहा है, उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। वे सोचते हैं कि सबके बॉस तो हम हैं और भारत कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है? बहुतों द्वारा ऐसा करने की कोशिश की जा रही है कि भारत में भारतवासियों के हाथों से जो चीज तैयार होती है, वह दुनिया के देशों में जाएं तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए और वह महंगी हो जाएगी तो दुनिया के लोग उसे खरीद नहीं पाएंगे।'

यह भी पढ़ें: 10 में 8 जंग अमेरिका ने शुरू की! खुद 'लड़ाकू' रहा US अब ज्ञान दे रहा

'रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर हो रहा भारत'

राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले रक्षा उत्पादन से जुड़ी चीजें विदेशों में बनाई जाती थी और भारत उनसे खरीदता था। लेकिन आज इनमें से बहुत सारी चीजें न केवल भारत की धरती पर बल्कि भारतवासियों के हाथों बन रही हैं, हम न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं बल्कि हम दुनिया के दूसरे देशों को भी निर्यात करने का काम कर रहे हैं। दुनिया के देश हमारे सामान को खरीद रहे हैं।

'नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र तैयार'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, '2014 में नरेन्द्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने थे उस समय केवल 600 करोड़ रुपये के भारत के रक्षा उत्पाद दुनिया के दूसरे देशों में निर्यात होते थे। अब हम 24,000 करोड़ से ज्यादा का रक्षा उत्पाद दुनिया के देशों को निर्यात कर रहे हैं। यह भारत की ताकत है। यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है।'

यह भी पढ़ें: मजबूरी या जरूरत! रूस का तेल भारत के लिए फायदे का सौदा क्यों?


राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, 'धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। हम लोग धर्म पूछकर नहीं मार सकते। हम तो हत्या में विश्वास नहीं करते। हम तो चींटियों तक को नहीं मारते। हमने ठान लिया कि धर्म देखकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारेंगे। भारत का स्पष्ट रुख है कि जो हमें छेड़ेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap