logo

ट्रेंडिंग:

Live: महाकुंभ से राफेल तक, गणतंत्र दिवस परेड में क्या-क्या खास रहा?

देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम विरासत और विकास रखी गई है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स।

Republic Day Live updates: (Photo Credit: PTI)

गणतंत्र दिवस की परेड (Photo Credit: दूरदर्शन)

भारत अपने 76वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। दिल्ली-NCR से लेकर जम्मू-कश्मीर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। रविवार सुबह से ही दिल्ली के कर्तव्यपथ पर परेड देखने के लिए हजारों लोग जुटने शुरू हो गए हैं। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि प्रबोवो सुबियांतो हैं। अलग-अलग राज्यों की झांकियां इस परेड में देखने को मिलेंगी।

भारत अपनी सैन्य ताकत का भी प्रदर्शन करने जा रहा है। कर्तव्यपथ पर होने वाली इस परेड में देश के 10 हजार से ज्यादा दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' रखी गई है। विरासत और विकास दिखाते हुए अलग-अलग राज्यों और सेवाओं की कुल 31 झांकियां निकाली जाएंगी। कर्तव्यपथ पर 5 हजार से ज्यादा कलाकार सांस्कृतिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें गणतंत्र दिवस पर पल-पल की खबर-

Live Updates

January 26, 14:28

दिल्ली से कर्नाटक तक, वायुवीरों का देखिए शौर्य

भारतीय वायुसेना का कर्तव्यपथ पर परेड देखकर लोग हैरान रह गए। देखिए वीडियो-

 

January 26, 13:16

नक्सलियों के गढ़ में जन-गण-मन

छत्तीसगढ़ के नक्सल बाहुल इलाके में सुरक्षाबलों की मौजूदगी में लोगों ने गणतंत्र दिवस मनाया है।

 

January 26, 12:40

सुपर हरक्यूलिस विमानों के फ्लाई मार्च

सुपर हरक्यूलिस विमानों के फ्लाई मार्च का नजारा भी कर्तव्यपथ पर नजर आया। देखें वीडियो।

 

January 26, 12:40

गणतंत्र दिवस पर सुनी है कभी ऐसी धुन?

 

 

January 26, 12:38

गणतंत्र दिवस पर SU-30 ने बनाया त्रिशूल

गणतंत्र दिवस पर वायुसेना ने अद्भुत पराक्रम दिखाया। सुखोई-30 के 3 विमानों ने धुएं से त्रिशूल की आकृति बना दी। इस दौरान लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

 

January 26, 12:37

कर्तव्य पथ पर मंडराया रक्षक फॉर्मेशन

 

 

January 26, 11:51

गणतंत्र दिवस परेड पर राज्यों की कैसी निकलीं झाकियां?

गणतंत्र दिवस की परेड पर राज्यों की झाकियों ने दिल जीत लिया है। कूनो के चीतों से लेकर महाकुंभ तक की झांकियां निकलीं। गणतंत्र दिवस की झांकियों में खास क्या-क्या रहा, विस्तार से समझिए।

 

January 26, 11:00

जब आसमान में गरजे वायुवीर

गणतंत्र दिवस पर आसमान में मंडराए वायुवीर। 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के Mi-17 1V ने गजब कलाकारी दिखाई।

 

January 26, 10:57

मेजर जनरल सुमित मेहता ने दी राष्ट्रपति को सलामी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता की सलामी ली।

 

January 26, 10:57

कर्तव्य पथ पर दिखी इंडोनेशियाई सेना

इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी के 190 सदस्यीय बैंड जेंडरंग सुलिंग कांका लोकानंता और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों की सभी शाखाओं के 152 कर्मियों से युक्त मार्चिंग टुकड़ी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस वर्ष इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि हैं।

 

January 26, 10:45

कर्तव्यपथ पर दिख रही जवानों की आन-बान और शान

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेता घुड़सवार दस्ता।

January 26, 10:41

जब बग्घी में सवार होकर परेड के लिए निकलीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्य अतिथि के साथ बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ की ओर निकलीं तो कुछ ऐसा नजारा दिखा।

 

January 26, 10:40

मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के उत्सव के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का कर्तव्य पथ पर स्वागत किया है।

 

January 26, 10:39

कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई।

 

January 26, 09:42

रक्षामंत्री राजनाथ ने फहराया तिरंगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। वह अब कर्तव्यपथ की ओर रवाना होंगे।

 

January 26, 09:19

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैं पूरे प्रदेश वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। आज ही के दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु, संपन्न, लोकतांत्रिक, गणतंत्र भारत के रूप में अपनी नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे अनेक स्वाधीनता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए पूरी मजबूती से नेतृत्व प्रदान करते हुए ब्रिटिश हुकूमत को भारत को स्वाधीन करने के लिए बाध्य किया।'

January 26, 09:16

पुष्कर सिंह धामी ने फहराया ध्वज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। उन्होंने कहा, 'गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज हमारा गणतंत्र दुनिया में बहुत मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज के उन वर्गों का विकास हो रहा है, उनके उत्थान के लिए काम हो रहा है, उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है जिसकी कल्पना संविधान बनाते समय की गई थी। संविधान बनाते समय जो सपने देखे गए थे, वे साकार हो रहे हैं। हम इस सशक्त गणतंत्र के सहयात्री हैं, हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है।'

 

January 26, 09:15

मणिपुर में कैसे मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस?

मणिपुर में राज्यपाल अजय भल्ला ने 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्हें पुलिसकर्मियों ने सलामी दी।

 

January 26, 08:58

शिवराज सिंह ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जनता की लगन और मेहनत के कारण सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। जब संविधान बनाया गया था, तो इसके निर्माताओं की यह कल्पना थी कि 5 साल में एक बार चुनाव होंगे और लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे लेकिन बाद में परिस्थितियां ऐसी बनीं कि चुनाव अलग-अलग होने लगे और आज स्थिति यह है कि देश में हर 6 महीने में चुनाव होते हैं और इसलिए अब जरूरत है कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों।'

January 26, 07:59

तमिलनाडु में तैयारियां क्या हैं?

 

 

January 26, 07:56

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।'

 

January 26, 07:14

कर्तव्यपथ पर तैयारियां शुरू

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेहमान अब अपनी-अपनी सीटों पर आने लगे हैं।

 

January 26, 06:56

गणतंत्र दिवस परेड का रूट क्या है?

गणतंत्र दिवस 2025 परेड विजय चौक से शुरू होगी। यह परेड कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

January 26, 06:54

चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

पुलिस अहम सड़कों से गुजरने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। नोएडा बॉर्डर से लेकर यमुना विहार तक पुलिसकर्मी गाड़ियों की छानबीन कर रहे हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

 

January 26, 06:40

क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया था, जिससे भारत एक गणराज्य बन गया।

January 26, 06:40

कब शुरू होगी गणतंत्र दिवस की परेड?

गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक जारी रहेगी। समारोह की शुरुआत नेशनल वॉर मेमोरियल से होगी, जहां प्रधानमंत्री देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ के सलामी मंच पर आएंगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap