71वें नेशनल फिल्म अवार्ड की घोषणा हो चुकी है। शाहरुख खान और विक्रांत मेसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड मिला है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ हिरोइन का अवार्ड मिला है। तीनों को पहली बार नेशनल अवार्ड मिला है। अगर बात शाहरुख खान की करें तो उन्हें 2023 में आई फिल्म जवान और विक्रांत मेसी को '12वीं फेल' में दमदार अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 'कटहल' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म अवार्ड मिला। 2023 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान जूरी के हेड और फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने की।
द केरल स्टोरी बनाने वाले सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला है। वहीं विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है। करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को मनोरंजन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का अवार्ड मिला। इसके अलावा मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' के खाते में दो पुरस्कार आए। पहले उसे राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया और कॉस्ट्यूम और मेकअप के लिए भी फिल्म का चयन हुआ।
यह भी पढ़ें: कपिल ने शो से निकाला या कॉमेडियन ने लिया ब्रेक, राजीव ने बताई सच्चाई
- यहां देखें पूरी सूची
- सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म: पुष्कर
- सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: श्यामची आई
- सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग
- सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: गोडे गोडे चा
- सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी
- विशेष उल्लेख: एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) - श्री राधाकृष्णन
- मलयालम फिल्म: उल्लोझोक्कुबेस्ट
- सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल
यह भी पढ़ें: 'मैंने चीट नहीं किया, खुदकुशी का मन करता था,' तलाक पर बोले चहल
- सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: वश
- सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: डीप फ्रिज
- सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: रंगतापु 1982
- सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: हनु-मान (तेलुगु)
- सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: वाती, तमिल गाना
- कन्नड़ फिल्म: कंडीलु
- सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनर: 2018- एवरीवन इज अ हीरो (मलयालम)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहायक भूमिका: पूकलम (विजयराघवन), पार्किंग (मुथुपेट्टई)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहायक भूमिका: उल्लोझोक्कु (उर्वशी), वश (जानकी)
- सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर: जवान
- सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लैबैक सिंगर: बेबी
- सर्वश्रेष्ठ मेकअप व कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सैम बहादुर
- सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग: पुक्कलम (मलयालम)
- सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: एनिमल
- सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी (हिंदी)