logo

ट्रेंडिंग:

सिर्फ सीजफायर हुआ... पानी, व्यापार और PAK चैनलों का क्या होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। दोनों पक्षों ने सैन्य एक्शन न लेने पर सहमति जताई है। मगर आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख जारी रहेगा।

PM Modi News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Photo Credit- PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। इसका मतलब यह है कि दोनों देश अब एक-दूसरे पर सैन्य एक्शन नहीं लेंगे। सीजफायर के एलान के बाद प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार और सतर्क हैं। भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पाकिस्तान ने किसी भी तरह की हरकत की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सीजफायर के एलान के बाद अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आर्थिक, व्यापारिक और सिंधु जल समझौते से जुड़े कड़े कदम उठा चुका है। वहां के न्यूज चैनलों, वेबसाइट, अभिनेता और अभिनेत्रियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर चुका है।

 

पाकिस्तान के साथ सभी तरह का व्यापार बंद है। अब इनका क्या होगा? यहां यह बताना बेहद जरूरी कि दोनों देशों के बीच सिर्फ सीजफायर समझौता हुआ है। सरकार ने अभी तक पाकिस्तान को कोई अन्य राहत नहीं दी है। सरकार ने उसके खिलाफ जितने भी गैर-सैन्य कदम उठाए हैं। वे जारी रहेंगे। सिंधु जल समझौता भी स्थगित रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच कैसे हुआ सीजफायर? यहां पढ़ें पूरी कहानी

पाकिस्तान ने खुद ही की पहल

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान ने खुद ही संपर्क किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी। इसमें कोई पूर्व या बाद की शर्त नहीं है। सिंधु जल संधि स्थगित है और अन्य सभी उपाय भी। आतंकवाद पर भारत की स्थिति वही है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। भारत ऐसा करना जारी रखेगा। 

 

पाकिस्तान का झूठ हुआ बेनकाब

प्रेस ब्रीफिंग में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि हमारी कार्रवाई आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित रही। भारतीय सशस्त्र बलों ने किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया। उधर, कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया। मगर यह दावा सरासर गलत है। 

 

यह भी पढ़ें: 'भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सीजफायर', दोनों देशों ने किया ऐलान

 

उसने यह भी गलत सूचना फैलाई कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, बटिंडा, नलिया और भुज एयरबेस को नुकसान पहुंचाया है। मगर यह दावा भी पूरी तरह से गलत है। पाकिस्तान ने तीसरी गलत सूचना यह फैलाई कि चंडीगढ़ और व्यास में स्थित गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन यह झूठ है। 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap