logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, कहां से की है पढ़ाई? जानें सबकुछ

DGMO भारतीय सशस्त्र बलों के सीनियर अधिकारी होते हैं। यह अधिकारी भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सभी सैन्य अभियानों की देखरेख के लिए जिम्मेदार होते हैं।

Air Marshal AK Bharti

एयर मार्शल एके भारती। Photo Credit- PTI

'ऑपरेशन सिंदूर' पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। ऑपरेशन को लेकर तीनों सेनाओं ने सोमवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायु सेना के DGMO एयर मार्शल एके भारती, आर्मी के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और नेवी के DGMO वाइस एडमिरल एएन प्रमोद मौजूद रहे। 

 

भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तीनों सेनाओं के इन उच्च अधिकारियों ने हमारे जवानें के पराक्रम के साथ में भारत की सैन्य ताकत को बताया। ऐसे में पूरा देश जानता चाहता है कि सेना के ये तीनों उच्च अधिकारी कौन हैं और इनकी काम क्या है? आइए जानते हैं तीनों अधिकारियों के बारे में...

 

आर्मी, नेवी और एयर ऑपरेशन DG कौन होते हैं?

 

महानिदेशक भारतीय सशस्त्र बलों के सीनियर अधिकारी होते हैं। यह अधिकारी भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सभी सैन्य अभियानों की देखरेख के लिए जिम्मेदार होते हैं। इन्हीं की देखरेख में सेना अपने सैन्य अभियानों का संचालन करती है। आर्मी, नेवी और वायु सेना का DGMO रणनीतिक और परिचालन के स्तर पर काम करता है। यह अधिकारी सशस्त्र बल के प्रमुख को रिपोर्ट करता है।

 

एयर मार्शल एके भारती कौन हैं?

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया। एयर ऑपरेशन की निगरानी एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती कर रहे थे। एके भारती फिलहाल महानिदेशक वायु संचालन (DGMO) हैं। भारती बिहार के पूर्णिया जिले के झुन्नी कलां गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता जीवछलाल यादव कोशी परियोजना के रिटायर अकाउंटेंट हैं। 

एयर मार्शल भारती की मां उर्मिला देवी का घर पूर्णिया के श्रीनगर हाता में है। एयर मार्शल भारती के दो भाई हैं, जो पूर्णिया में ही रहते हैं। भारती ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से हासिल की। इसके बाद वह एनडीए (पुणे) गए। जून 1987 में इंडियन एयर फोर्स के के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए।

 

 

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई कौन हैं?

 

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भारतीय सेना के डीजीएमओ हैं। उन्होंने 25 अक्तूबर 2024 को यह पद संभाला था। राजीव घई इससे पहले चिन्नार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। मीडिया ब्रीफिंग में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि सेना प्रमुख ने भारतीय सेना को पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह के दुस्साहस का मुकाबला करने के लिए फ्री हैंड दिया है। 

 

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद कौन हैं?

 

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद भारतीय नेवी के DGMO हैं। वह इस पद पर रहते हुए नेवी की रणनीति और सैन्य अधियान से संबंधित फैसले लेने कि लिए हैं। उन्होंने 15 जनवरी 2024 को महानिदेशक नौसेना संचालन के रूप में कार्यभार सौंपा गया था।

 

एएन प्रमोद गोवा के नौसेना अकादमी के 38वें एकीकृत कैडेट कोर्स के पूर्व छात्र रहे हैं। वह जुलाई 1990 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap