logo

ट्रेंडिंग:

UPSC CSE 2024 की टॉपर शक्ति दुबे के बारे में सब कुछ जान लीजिए

UPSC CSE 2024 के नतीजे आ गए हैं। टॉप 3 में दो लड़कियां हैं और शक्ति दुबे ने इस बार UPSC टॉप किया है। इस बार कुल 1009 अभ्यर्थी चुने गए हैं।

Shakti dubey

शक्ति दुबे, Photo Credit: Social Media

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। एक बार टॉपर लिस्ट में लड़कियों ने परचम लहरा दिया है। टॉप 3 में दो लड़कियां हैं। शक्ति दुबे ने UPSC टॉप किया है और हर्षिता गोयल दूसरी रैंक हासिल की है। UPSC के मुताबिक, इस बार कुल 1009 अभ्यर्थी चुने गए हैं। 

 

परीक्षा का परिणाम आते ही शक्ति दुबे के तमाम इंटरव्यू वायरल होने लगे हैं। उन्होंने अपनी तैयारी के लिए सिलसिले में कई कोचिंग संस्थानों में मॉक इंटरव्यू दिए थे। वही वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। इन्हीं वीडियो में शक्ति दुबे अपने बारे में, अपनी पसंद के बारे में, अपनी पढ़ाई-लिखाई के बारे में और अन्य मामलों के बारे में बता रही हैं। 

कौन हैं शक्ति दुबे?

 

शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमेस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। UPSC में वैकल्पिक विषय के रूप में शक्ति दुबे ने पॉलिटिकल साइंस और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को चुना था। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाली शक्ति ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन साल 2018 में पूरा किया था। 2018 से वह UPSC की तैयारी कर रही थीं। अब 7 साल के बाद न सिर्फ उन्हें सफलता मिली है बल्कि उन्होंने नंबर 1 रैकिंग भी हासिल की है।

 

यह भी पढ़ें- USPC का रिजल्ट घोषित, शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें लिस्ट

 

यूट्यूब पर मौजूद एक मॉक इंटरव्यू में शक्ति दुबे ने बताया है, 'मैं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हूं। मैंने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज से ही की है। ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से करने के बाद मैंने BHU से साल 2018 में अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। उसके बाद से मैं UPSC की तैयारी कर रही हूं।' अपने एक मॉक इंटरव्यू में शक्ति दुबे ने बताया था कि कई बार वह ओवर थिंकिंग करती हैं और वह खुद को ओवर एक्सप्लेन भी करने लगती हैं। 

 

दूसरे नंबर पर रहीं हर्षिता गोयल ने भी बड़ौदा की MS यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की है।

 

बेटी शक्ति दुबे के UPSC टॉप करने पर उनकी मां प्रेमा दुबे का कहना है, 'बहुत ज्यादा खुशी है लेकिन सब प्रभु की कृपा है। महादेव भगवान भोलेनाथ की कृपा से टॉप की हैं। हमारा इसमें कोई योगदान नहीं है। बहुत ज्यादा पढ़ती थी। दिन-रात पढ़ती थी, काम भी करती थीं। फिलहाल वह दिल्ली में हैं, कल आ जाएंगी। हम लोग बलिया के रहने वाले हैं।'

 

क्या कहता है रिजल्ट?

 

इस साल के रिजल्ट के मुताबिक, कुल 1009 में 180 IAS, 55 IFS, 147 IPS और बाकी अन्य अधिकारी चुने गए हैं। इसमें सामान्य कैटगरी के 335, EWS के 109, ओबीसी के 318, SC के 160 और ST के 87 उम्मीदवार चुने गए हैं।

Related Topic:#UPSC

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap