logo

ट्रेंडिंग:

AAP का बड़ा ऐलान: MCD में पक्के होंगे 12 हजार अस्थायी कर्मचारी

दिल्ली नगर निगम में काबिज आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। 'आप' एमसीडी में कार्यरत 12 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने जा रही है।

Arvind Kejriwal on MCD Employees

MCD में पक्के होंगे अस्थाई कर्मचारी। Photo Credit (@AAP/ X)

दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक और एक झटके में बड़ा फैसला लेते हुए सभी विभागों के 12,000 अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है। 25 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक होने वाली है। इस बैठक में बड़े इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।

 

इसे फैसले को लेकर अब 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एमसीडी के सभी संविदा कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सरकार का खजाना खाली…' महिलाओं को 2,500 देने पर क्या बोलीं CM रेखा?

केजरीवाल ने क्या कहा?

 

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'MCD के सभी 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आम आदमी पार्टी ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक फैसला कर लिया है। 25 फरवरी को MCD सदन की बैठक में ये प्रस्ताव पारित होगा।'

 

आतिशी ने भी किया ऐलान

 

इससे पहले पूर्व सीएम और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ऐलान करते हुए एक्स पर लिखा, 'दिल्ली MCD में "आप" सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी विभागों के 12,000 अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। 25 फरवरी को होने वाली MCD सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।'

 

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने जा रहे हैं। देश के इतिहास में किसी भी सरकार ने इतना बड़ा फैसला नहीं लिया, जो आज अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में एमसीडी की 'आप' सरकार लेने जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: इसरो, महिला दिवस, Obesity... मन की बात में PM मोदी ने क्या-क्या कहा

 

विधानसभा चुनाव में मिली हार

 

बता दें कि आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के लोगों ने बीजेपी पर विश्वास जताते हुए उसे 70 में से 48 सीटें जीता दीं, वहीं 'आप' को महज 22 सीटें ही मिलीं। इस फैसले से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल कहीं न कहीं दिल्ली विधानसभा में मिली हार को दिल्ली की जनता के मन में फिर से विश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap