logo

ट्रेंडिंग:

फ्लॉप फिल्में, राजनीति भी डांवाडोल, एक बाढ़ में बदल गए कंगना के तेवर

हिमाचल प्रदेश की मंडी में बाढ़ के बाद पैदा हुए हालात को लेकर कंगना सबके निशाने पर हैं। विपक्ष का कहना है कि वह हिरोइन हैं और उनका जमीन से कोई नाता नहीं है।

Kangana Ranaut

मंडी की सांसद कंगना, पीड़ितों से मिलते हुए। (Photo Credit: PTI)

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें सांसद बने एक साल हो गया है लेकिन चुनौतियां कम होने की जगह बढ़ गई हैं। बॉलीवुड में एक के बाद एक कई हिट फिल्में देने वाली कंगना, अरसे से एक हिट के लिए तरस रही हैं। राजनीति में भी उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि मंडी में ही उनके खिलाफ लोग बोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि मंडी बाढ़ से बेहाल थी लेकिन कंगना नजर ही नहीं आईं।

कंगना रनौत ने कहा है कि वह सांसद के तौर पर अपने सफर को लेकर विचार कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगा नहीं था कि सांसद बनना, इतना कठिन काम होगा। जब उनके पास यह प्रस्ताव आया तो भेजने वाले शख्स ने कहा कि साल में सिर्फ 60 से 70 दिन आपको संसद में मौजूद रहना होगा, बाकी वक्त में आप अपना काम कर सकती हैं। कंगना का कहना है कि यह काम, बहुत मेहनत का काम है। 

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत को मिडिल फिंगर दिखा रहे थे लोग, जवाब मिला- इनको वायरल कर दो

सांसद कंगना की सिर्फ एक फिल्म रिलीज, वह भी फ्लॉप 

सांसद बनने के बाद कंगना की सिर्फ एक फिल्म रिलीज हुई लेकिन वह भी फ्लॉप हो गई। कंगना की फिल्म इमरजेंसी की तारीफ खूब हुई लेकिन फिल्म पिट गई। कंगना ने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया। अब वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। 

सांसद के काम से परेशान हैं कंगना

कंगना ने सांसद के तौर पर आ रही मुश्किलों के पर टाइम्स नाउ के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा, 'अक्सर लोग उनके पास ऐसी समस्याएं लेकर आते हैं, जिन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता। लेकिन वह उन्हें यह बताए बिना नहीं रह पातीं कि वह उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी।'

कंगना, सांसद, मंडी लोकसभा सीट, हिमाचल प्रदेश:-
मेरे पास न तो कोई कैबिनेट है और न ही कोई ब्यूरोक्रेसी, और मैं केवल कमिश्रनों के साथ स्थिति की समीक्षा कर सकती हूं और प्रतिक्रिया दे सकती हूं।


अपनी भूमिका पर क्या कह रही हैं कंगना?

कंगना ने कहा, 'हम राज्य और केंद्र सरकार के बीच कड़ी हैं। सांसद केंद्र से राज्य तक परियोजनाएं पहुंचाने और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुद्दों और शिकायतों को केंद्र के सामने उठाते हैं।'  कंगना स्थानीय मुद्दों को लेकर आम जनता को फटकार भी लगा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि लोग नाली के मुद्दे, पंचायत के मुद्दों को लेकर आ जाते हैं। उनका क्या जवाब दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में पॉलिटिक्स की बाढ़, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत क्यों भिड़ गए?

हर तरफ घिर क्यों गईं हैं कंगना

कंगना अपने बयानों की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को कहा कि अगर कंगना एक सांसद के रूप में अपने दायित्वों से खुश नहीं हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। दरअसल, कंगना ने मंडी की बाढ़ पर कहा था, 'राहत और पुनर्वास कार्य राज्य सरकार को करना है। एक सांसद के तौर पर मैं केवल प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को स्थिति से अवगत करा सकती हूं। मदद मांग सकती हूं। मेरे पास कैबिनेट थोड़े ही है।' 

हिमाचल में बाढ़ का हाल क्या है? 

30 जून से 1 जुलाई की रात को मंडी जिले के अलग-अलग हिस्सों में बादल फटे थे। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की 10 से ज्यादा घटनाओं में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, 5 से ज्यादा घायल हुए और 27 लोग लापता हो गए। हिमाचल, अब भी बाढ़ से जूझ रहा है। 

 

कंगना की आखिरी हिट फिल्म  

कंगना की आखिरी हिट फिल्म आर माधवन के साथ तनु वेड्स मनु रिटर्न्स थी। साल 2015 में यह फिल्म आई थी। 

कंगना की हालिया फ्लॉप फिल्में 

  • आई लव एनवाई (2015)
  • कट्टी बट्टी (2015)
  • रंगून (2017)
  • सिमरन (2017)
  • जजमेंटल है क्या (2019)
  • पंगा (2020)
  • थलाइवी (2021)
  • धाकड़ (2022)
  • चंद्रमुखी 2 (2023)
  • तेजस (2023)
  • इमरजेंसी (2025)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap