logo

ट्रेंडिंग:

'मोदी हमारे नेता न हों तो हमारी 150 सीट भी नहीं आएगी'- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने इस इंटरव्यू में कई विवादित बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाकर बड़ी गलती की है। उन्हें हिंदू और मुसलमान बांग्लादेश बनाना चाहिए थे।

Nishikant Dubey and PM Narendra Modi

निशिकांत दुबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: PTI)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न हों तो भारतीय जनता पार्टी 150 सीटें भी नहीं जीतेंगी। उन्होंने कहा है कि साल 2029 तक बीजेपी में उन्हें पीएम मोदी की टक्कर का नेता नजर नहीं आ रहा है। पार्टी का चेहरा नरेंद्र मोदी हैं, उन्हें बीजेपी की जरूरत नहीं हैं बल्कि बीजेपी को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा है योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री पद की रेस में होने वाली अटकलों को खारिज किया है और मोहन भागवत के 75 साल में रिटायर होने वाली बात पर भी अपनी बात रखी है। 

निशिकांत दुबे ने कहा, 'मुझे तो अभी 15-20 साल तक मोदी जी ही नजर आ रहे हैं। अगर मोदी जी हमारे नेता नहीं है तो बीजेपी 150 सीट पर नहीं जीतेगी। 2029 चुनाव भी बीजेपी की मजबूरी है कि मोदी जी के नेतृत्व में लड़ना पड़ेगा।'

क्या है इस बयान के मायने?

निशिकांत दुबे से योगी आदित्यनाथ की दावेदारी पर कुछ हफ्ते पहले एक सवाल पूछा गया था। उन्होंने योगी को पीएम रेस से बाहर बताया था। उन्होंने कहा था, 'योगी आज मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली की जगह खाली नहीं है। 20 साल 25 साल बाद क्या स्थिति होगी ये कोई नहीं जानता है। 20 साल राजनीति में बहुत लंबा समय होता है।'

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली की जगह खाली नहीं है', CM योगी पर ऐसा क्यों बोले निशिकांत दुबे?

मोहन भागवत के रिटायरमेंट बयान पर क्या कहा?

निशिकांत दुबे से सवाल किया गया कि मोहन भागवत के उस बयान पर क्या कहेंगे, जिसमें उन्होंने कहा है कि 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाना चाहिए। इसके जवाब में निशिकांत दुबे ने कहा, 'मोदी जी को आवश्यकता नहीं है, भारतीय जनता पार्टी को आवश्यकता है। राजनीतिक पार्टियां, पॉलिटिकल पर्सनॉलिटी कल्ट के आधार पर चल रही हैं।' 

क्यों नहीं चुन पा रहे हैं बीजेपी अध्यक्ष?

स्मिता प्रकाश ने निशिकांत दुबे से सवाल किया कि क्या वजह है कि 1 साल से लगातार मंथन ही चल रहा है, आप राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नहीं चुन पाए हैं। उन्होंने जवाब में कहा, 'समस्याएं बहुत हैं।'

यह भी पढ़ें: 'रूस से पैसे लेते थे कांग्रेसी', निशिकांत दुबे ने दिए CIA वाले 'सबूत'

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर क्या कहा?

ऑपरेशन ब्लू स्टार में विदेशी हस्तक्षेप होने का दावा निशिकांत दुबे ने हाल ही में किया था। जब उनसे यह सवाल किया गया तो जवाब में कहा, 'जिस वक्त ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ, उस वक्त ब्रिटेन के डिफेंस अफसर अमृतसर मौजूद थे। विदेशियों का सहारा लेकर अपने देश के नागरिकों को मार दिया।'

पटक कर मारेंगे वाले बयान पर क्या कहा?

निशिकांत दुबे ने कहा, 'उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे कोई लॉट साहब तो हैं। मैं सांसद हूं कानून व्यवस्था अपने हाथ में नहीं लेता, लेकिन जब कभी भी ये बाहर जाएंगे, जिस किसी भी राज्य में जाएंगे, वहां की जनता इन्हें पटक-पटक कर मारेगी।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap