logo

ट्रेंडिंग:

राजनीति से संन्यास से इस्तीफा वापस लेने तक; AAP MLA अनमोल कैसे मानीं?

पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन ने इस्तीफा वापस ले लिया है। शनिवार को ही उन्होंने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया था।

Anmol Gagan Mann

अनमोल गगन। (Photo Credit: X@AnmolGaganMann)

पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। एक दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। बाद में पंजाब में AAP के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अनमोल गगन से घर जाकर मुलाकात की और उन्हें संन्यास न देने को राजी कर लिया।

 

वहीं, उनके इस्तीफे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अनमोल गगन से घर जाकर मुलाकात की। इसके बाद अनमोल गगन ने अपना इस्तीफा वापस लेने की जानकारी दी।

संन्यास से इस्तीफा वापस लेने तक

अनमोल गगन ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान को सौंप दिया था। हालांकि, एक दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया।

 

 

पंजाब में AAP के प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अनमोल गगन से मुलाकात के बाद पोस्ट किया, 'आज अनमोल गगन से पारिवारिक माहौल में मुलाकात हुई। मैंने उनके इस्तीफे को नामंजूर करने के पार्टी के बारे में बताया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। हमने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का आग्र किया। अनमोल गगन, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी'

 

यह भी पढ़ें-- संसद का मॉनसून सत्रः वे मुद्दे जिन पर आमने-सामने होंगे सरकार-विपक्ष

इस्तीफा वापस लेने को मानीं अनमोल गगन

अमन अरोड़ा की पोस्ट के बाद अनमोल गगन ने भी पोस्ट कर इस्तीफा वापस लेने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज हमारे पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा से मुलाकात हुई। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस्तीफा न मंजूर करने के फैसले को स्वीकार करती हूं'

 

2024 में मंत्री पद से हटा दिया था

राजनीति में आने से पहले अनमोल गगन पंजाबी सिंगर रहीं हैं। उन्होंने 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने खरड़ सीट से अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को हराया था।

 

पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अनमोल गगन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2024 में कैबिनेट विस्तार के बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap