logo

ट्रेंडिंग:

'A से अखिलेश', 'D से डिंपल'; पढ़ाने वाले सपा नेता पर FIR दर्ज

यूपी के सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता फरहाद आलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरहाद आलम पर बच्चों को राजनीतिक वर्णमाला पढ़ाने का आरोप है।

akhilesh yadav

PDA पाठशाला। (Photo Credit: X@yadavakhilesh)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। स्थानीय नेता पर 'PDA पाठशाला' के दौरान बच्चों को 'राजनीतिक वर्णमाला' पढ़ाने का आरोप है।

 

न्यूज एजेंसी PTI को पुलिस ने बताया कि एक शिकायत आई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बच्चों को 'A फॉर अखिलेश', 'B फॉर बाबासाहेब', 'C फॉर चौधरी चरण सिंह' 'D फॉर डिंपल' और 'M फॉर मुलायम सिंह यादव' पढ़ाया गया था। इसे लेकर सपा के स्थानीय नेता फरहाद आलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

दरअसल, यूपी सरकार के स्कूल मर्जर के फैसले के विरोध समाजवादी पार्टी 'PDA पाठशाला' नाम से अभियान चला रही है। PDA मतलब- पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक।

 

यह भी पढ़ें-- देश में पहली बार, कबूतरों को दाना डालने पर FIR; ऐसा क्यों? समझिए

पुलिस ने क्या बताया?

पाठशाला में छात्रों को राजनीतिक वर्णमाला पढ़ाते हुए फरहाद आलम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पर आपत्ति जताई गई थी।

 

एसपी (सिटी) व्योम बिंदल ने बताया कि कल्लरपुर गुर्जर गांव के रहने वाले मेन सिंह ने सपा नेता फरहाद आलम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

यह मामला तब सामने आया जब रामनगर स्थित आवास पर फरहाद आलम का बच्चों को पढ़ाते हुए एक वीडियो सामने आया। वीडियो में दिख रहे बच्चे कथित तौर पर एक निजी स्कूल के छात्र थे और स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे थे।

 

यह भी पढ़ें-- दुनिया पर टैरिफ लगाकर कितना कमा रहा है ट्रंप का अमेरिका?

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

इसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर लिखा कि 'पढ़ाई के लिए FIR तो अंग्रेजों तक ने नहीं की थी। बीजेपी का शिक्षा विरोधी चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो गया है। अब बीजेपी हमेशा के लिए चली जाएगी'

 

 

इस बीच फरहाद आलम ने कहा कि PDA पाठशाला का मकसद सिर्फ ABC सिखाना नहीं है, बल्कि बच्चों को समाजवादी विचारधारा के महान लोगों के बारे में बताना भी है। उन्होंने कहा कि वे पूरे जिले में ऐसी पाठशालाएं खोलने की योजना बना रहे हैं।

कई सपा नेताओं पर केस दर्ज

PDA पाठशाला चलाने वाले समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट से सपा विधायक आरके वर्मा के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। उनपर एक प्राथमिक स्कूल का ताला तोड़कर PDA पाठशाला चलाने का आरोप है।

 

इससे पहले कानपुर के शाहमपुर गढ़ी गांव में एक सरकारी स्कूल के बाहर PDA पाठशाला लगाने के आरोप में स्थानीय सपा नेता रचना सिंह गौतम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap