logo

ट्रेंडिंग:

'पार्टी में मेरा रोल क्या?' क्या कांग्रेस शशि थरूर को कर रही नजरअंदाज?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर कांग्रेस से नाराज चल रहे है। थरूर ने पार्टी नेतृत्व से अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।

Shashi Tharoor congress tension

शशि थरूर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

केरल में अगले साल अप्रैल में विधानसभा चुनाव होंगे लेकिन उससे पहले ही काग्रेंस पार्टी में तनाव देखने को मिल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कुछ नाराज चल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से पार्टी में उनकी भूमिका स्पष्ट करने को कहा है।

 

दरअसल, 18 फरवरी को थरूर राहुल गांधी से मिले थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी भूमिका क्या है और इसे स्पष्ट किया जाए। थरूर ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें नजरअंदाज कर रही है। हालांकि, कांग्रेस ने इसपर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इन सभी के बीच शशि थरूर ने एक्स पर एक ट्वीट किया है जो अब चर्चा का विषय बन गया है। 

 

यह भी पढ़ें: USAID पर पहली बार बोले विदेशमंत्री- ट्रम्प का खुलासा चिंताजनक

'जहां अज्ञानता आनंद है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है'

इस पोस्ट में थरूर ने अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे की कविता 'ओड ऑन ए डिस्टेंट प्रॉस्पेक्ट ऑफ ईटन कॉलेज' का एक कोट शेयर किया है। इसके साथ ही थरूर ने एक्स पर लिखा, 'थॉट ऑफ दे डे: जहां अज्ञानता आनंद है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है।'

 

 

बिगड़ रहे कांग्रेस से रिश्ते?

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिकी दौरे पर गए थे जिसको लेकर थरूर ने भी एक पॉजिटीव पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 'हमारे प्रधानमंत्री को एआई एक्शन समिट में एक सह-अध्यक्ष के नाते महत्वपूर्ण भूमिका मिली है तो ये हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है।' थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई पीएम मोदी की मुलाकात को भी अच्छा बताया था। इसके कुछ दिनों बाद थरूर ने केरल की लेफ्ट फ्रंट सरकार की स्टार्ट अप से जुड़ी नीतियों की भी तारीफ की थी। 

 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ को लेकर अबतक क्या रही पक्ष-विपक्ष के नेताओं की भाषा!

 

हालांकि, उनकी इस तारीफ से केरल के कुछ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से शिकायत कर दी। इस मामले में केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस नहीं जानती की थरूर ने ऐसा पोस्ट क्यों किया? पार्टी जांच करेगी। बता दें कि शशि थरूर को ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके बाद से वह किसी भी पद पर नहीं हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap