कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा है कि वह अपना मुख्यमंत्री कार्यकाल पूरा करेंगे। 5 साल तक वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, मुख्यमंत्री बने रहेंगे। एक तरफ जहां डीके शिवकुमार धड़े के कांग्रेस विधायक, उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की कवायद कर रहे हैं, उन्हें तगड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री का पद वह अपने पास ही रखेंगे। उनका इशारा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल वाला फॉर्मूला सिर्फ कोरी चर्चाएं हैं।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, 'मैं ही रहूंगा। आपको संदेह क्यों है।'एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया कि क्या वे अगले 5 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। कांग्रेस पार्टी में बीते कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि कांग्रेस विधायकों का एक धड़ा चाहता है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन जाएं।
सिद्धारमैया के बयान पर डीके शिवकुमार ने क्या कहा?
डीके शिवकुमार, राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा चुना जा रहा था तो उनसे सवाल नहीं किया गाय था। उन्होंने लोगों को आगाह भी किया है कि मुख्यमंत्री पद के बदलाव को लेकर कोई कुछ नहीं कहेगा।
डीके शिवरुमार ने कहा, 'हर कोई पार्टी के लिए काम करता है। सैकड़ों लोग मेरी तरह मेहनत करते हैं। क्या मैं अकेले ही हूं? लाखों पार्टी कार्यकर्ता मेहनत करते हैं। हमें उनके बारे में पहले सोचना चाहिए।'
मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मेरे पास विकल्प क्या हैं? मुझे उनके साथ खड़ा होना होगा, समर्थन देना होगा। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी के हाई कमान जो तय करेंगे, जो फैसला करेंगे, उसे पूरा किया जाएगा।'
यह भी पढ़ें: 'हमारी सरकार बनी तो RSS पर लगाएंगे बैन', प्रियांक खड़गे ने किया ऐलान
क्यों मचा है शोर?
कर्नाटक में डीके शिवकुमार के समर्थन में 100 से ज्यादा विधायकों ने बदलाव की मांग की है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने यह दावा किया है। इकबाल हुसैन ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव रणदीप सुरजेवाला से मांग की है कि पार्टी नेतृत्व में बदलाव किया जाएगा। रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं, उन्होंने कहा है कि पार्टी के नेतृत्व में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है।
यह भी पढ़ें: फेक न्यूज के खिलाफ कर्नाटक बनाएगा कानून, कितनी सजा और जुर्माना होगा?
क्यों ऐसी आवाजें उठ रही हैं
कर्नाटक में साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई। बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई। कांग्रेस की जीत के हीरो डीके शिवकुमार कहे जाने लगे। सीएम पद पर दोनों के बीच रार हुई। कई दौर की बैठकें हुईं। नतीजा यह निकला कि ढाई साल सिद्धारमैया, ढाई साल डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री रहेंगे। अब यह मांग, पूरी होती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के पास कर्नाटक में 135 सीटें हैं, 224 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के लिए यह आंकड़ा, मैजिक नंबर से ज्यादा है।