logo

ट्रेंडिंग:

हज यात्रा 2025: पहली करने जा रहे हज यात्रा तो इन बातों का रखें ध्यान

हज यात्रा के दौरान के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इस यात्रा के नियम।

Image of Hajj Yatra

सांकेतिक चित्र(Photo Credit: Canva Image)

हज इस्लाम धर्म के पांच मूल स्तंभों में से एक है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य है, जिसे हर मुसलमान को जीवन में एक बार जरूर पूरा करना चाहिए, बशर्ते वह शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हो। यह यात्रा हर साल इस्लामी महीने 'ज़िलहज' में सऊदी अरब के मक्का शहर में की जाती है और इस साल हज यात्रा 04 जून से शुरू हो रही है । हज यात्रा यात्रा के कुछ खास नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं इस यात्रा के नियाम और पूजा महत्व को विस्तार से।

हज के धार्मिक नियम

  • नीयत (इरादा करना): हज की शुरुआत नीयत से होती है। यह तय करना कि यह यात्रा केवल अल्लाह की इबादत के लिए की जा रही है, सबसे अहम बात है।
  • एहराम पहनना: मक्का में प्रवेश करने से पहले मुसलमान एक विशेष प्रकार का कपड़ा पहनते हैं जिसे एहराम कहा जाता है। पुरुष दो सफेद बिना सिले कपड़े पहनते हैं, जबकि महिलाएं साधारण ढीले-ढाले कपड़े पहन सकती हैं। एहराम पहनने के बाद कुछ चीजें जैसे बाल काटना, झगड़ना, इत्र लगाना, शिकार करना आदि हराम (वर्जित) हो जाती हैं।
  • तवाफ करना: काबा के चारों ओर सात बार घूमना तवाफ कहलाता है। यह हज का एक अहम हिस्सा है, जो इस्लामी एकता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: उमराह से लेकर शैतान को पत्थर मारने तक, ये हैं हज यात्रा की परंपराएं!

  • सई करना: सफा और मरवा नाम की दो पहाड़ियों के बीच सात बार चलना सई कहलाता है। यह हजरत हाजरा (अलैहिस्सलाम) की याद में किया जाता है, जिन्होंने अपने बेटे इस्माईल के लिए पानी की तलाश की थी।
  • अराफात का दिन: 9 ज़िलहज को सभी हाजी अराफात के मैदान में इकट्ठा होते हैं और दुआ करते हैं। इसे हज का सबसे अहम दिन माना जाता है।
  • मिना और मुजदलिफा में रात गुजारना: अराफात के बाद हाजी मुज़दलिफा जाकर रात बिताते हैं और वहां से पत्थर जमा करते हैं। अगले दिन मिना में 'शैतान को कंकरी मारना' (रमी जमरात) किया जाता है।
  • कुर्बानी देना: हज के दौरान जानवर की बलि दी जाती है जो हजरत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति भक्ति की याद में होता है।
  • बाल कटवाना: हज के बाद पुरुष बाल मुंडवाते हैं और महिलाएं थोड़े बाल काटती हैं। इसके बाद एहराम की पाबंदियां खत्म हो जाती हैं।

हज यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • धैर्य और विनम्रता रखें: हज एक कठिन यात्रा हो सकती है जिसमें भीड़, गर्मी और थकावट होती है। ऐसे में सब्र रखना और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना जरूरी होता है।
  • भीड़ में सावधानी: तवाफ, सई और रमी के समय बहुत भीड़ होती है। धक्का-मुक्की से बचें और बुजुर्गों की मदद करें।

यह भी पढ़ें: हज पर जाने वाले सावधान! सऊदी अरब ने वीजा के नियम ही बदल डाले

  • शारीरिक स्वच्छता: सफाई का खास ध्यान रखें, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग एक साथ होते हैं। बीमारियों से बचाव के लिए मास्क, सेनिटाइजर आदि रखें।
  • नमाज और दुआ: पूरे हज के दौरान नियमित नमाज़ पढ़ें और अल्लाह से दुआ करें। यह आत्मिक शांति और आध्यात्मिक मजबूती का समय होता है।
  • दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें: हज में हर जाति, देश और भाषा के लोग होते हैं। इसलिए सबके साथ सम्मान और भाईचारे का व्यवहार करना चाहिए।
Related Topic:#Hajj

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap