logo

ट्रेंडिंग:

रमजान 2025: कब शुरू हो रहा है इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना?

इस्लाम धर्म में रमजान महीने को खास माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है रमजान।

Image of Ramdan 2025

सांकेतिक चित्र।(Photo Credit: Canva)

रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करते हैं, रोजा रखते हैं और अपनी आत्मा को साफ करने का प्रयास करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के इस नौवें महीने को रमदान भी कहा जाता है।

कब से शुरू है रमजान 2025?

रमजान 2025 की शुरुआत भारत में 1 मार्च से मानी जा रही है, जो चांद दिखने पर तय होगी। इसी तरह, ईद उल-फित्र 30 या 31 मार्च को मनाई जाएगी। इस पूरे महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की रहमत मांगते हैं और अपने जीवन को नेकियों से भरने की कोशिश करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग: इस स्थान को कहा जाता है मोक्ष का द्वार

 

रमजान का समय इस्लामी चंद्र कैलेंडर पर निर्भर करता है, जो 12 महीनों का होता है और हर महीना 29 या 30 दिनों का हो सकता है। रमजान महीने की शुरुआत शाबान के 29वें दिन के बाद होती है और इसका शव्वाल की पहली तारीख को ईद के साथ खत्म हो जाती है।

 

रोजा का मतलब सूरज निकलने से लेकर सूरज डूबने तक किसी भी तरह का खाना या पानी न लेने की परंपरा को कहा जाता है। इसे अनुशासन के तौर पर देखा जाता है, जिससे व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनता है।

 

सेहरी उस खाने को कहते हैं जो सुबह सूरज निकलने से पहले लिया जाता है। इसमें लोग ऐसा आहार लेते हैं जो दिनभर ऊर्जा दे सके। इसके बाद पूरे दिन खाना नहीं खाने की परंपरा है।

 

यह भी पढ़ें: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां महाकाल का आभूषण है भस्म

 

इफ्तार वह समय होता है जब सूरज डूबने के बाद रोजा खोला जाता है। इस दौरान परिवार, दोस्त और रिश्तेदार एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। खजूर और पानी से इफ्तार करने की परंपरा सबसे ज्यादा प्रचलित है।

Related Topic:#Ramdan

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap