logo

ट्रेंडिंग:

AUS vs SA: 431 रन, 3 शतक... ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका किया बुरा हाल

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की कमजोर गेंदबाजी की जमकर धुनाई की। टॉप-3 बल्लेबाजों ने शतक ठोके, जिससे कंगारू टीम ने वनडे में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Cameron Green Century

साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाने के बाद खुश कैमरन ग्रीन। (Photo Credit: Cricket Australia/X)

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मकाय में जारी है। साउथ अफ्रीका ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। उसने तीसरे मुकाबले की कोई अहमियत नहीं देखते हुए अपने प्रमुख गेंदबाजों को आराम दिया, जिसका फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड पर 431 रन टांग दिए हैं।

 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम की ओर से ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन ने आतिशी शतकीय पारियां खेलीं। हेड ने 103 गेंद में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 142 रन ठोके। कप्तान मिचेल मार्श ने 106 गेंद में 100 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 250 रन की साझेदारी की।

 

यह भी पढ़ें: टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की टॉप-6 पारियां, जिन्हें भुलाना आसान नहीं

कैमरन ग्रीन ने 47 गेंद में लगाया शतक

तीसरे नंबर पर उतरे कैमरन ग्रीन ने 47 गेंद में तूफानी शतक जड़ा। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। ग्लेन मैक्सवेल इस मामले में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड्स के खिलाफ दिल्ली में महज 40 गेंद में शतक ठोक दिया था।

 

कैमरन ग्रीन अंत तक आउट नहीं हुए और 55 गेंद में नाबाद 118 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के मारे। ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 ने शतक लगाया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुए। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में यह कारनामा किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'भीख नहीं मांगेंगे,' भारत के साथ मैच खेलने पर बोले PCB चीफ

 

 

ग्रीन का बखूबी साथ देते हुए एलेक्स कैरी ने भी 37 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे, जिनकी इकॉनमी 6 से नीचे रही। उन्होंने 10 ओवर में 57 रन देकर 1 विकेट लिया। महाराज के अलावा क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, एडन मारक्रम, कॉर्बिन बॉश और सेनुरान मुथुसामी सभी महंगे रहे।

साउथ अफ्रीका शर्मनाक हार की कगार पर

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 135 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। खबर लिखे जाने तक कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज क्रीज पर हैं। साउथ अफ्रीकी टीम शर्मनाक हार की कगार पर है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap