चंड फॉर्म में चल रहे करुण नायर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में धमाकेदार वापसी की है। 3 साल बाद अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे करुण ने मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाजों की ऐसी पिटाई की, जिसे वे लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप उतरे करुण नायर के तूफान में जसप्रीत बुमराह भी नहीं बच पाए। रविवार (13 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी की टीम 206 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी। उन्हें पहली ही गेंद पर जेक-फ्रेजर मैकगर्क के रूप में बड़ा झटका लगा। दीपक चाहर ने फ्रेजर-मैकगर्क को कवर की दिशा में विल जैक्स के हाथों में लपकवाया। इसके बाद करुण नायर को भेजा गया। पिछले घरेलू सीजन में 9 शतक जड़ने वाले करुण ने आते ही ट्रेंट बोल्ट को एक ओवर में 3 चौके मारे।
उन्होंने बुमराह के पहले ओवर की समाप्ति भी दो चौकों के साथ की। पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए बुमराह का स्वागत करुण ने छक्के के साथ किया। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका और फिर पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा। करुण ने आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में उनका यह 7 साल में पहला अर्धशतक रहा। रन लेने के दौरान बुमराह से करुण की टक्कर हो गई। बुमराह इससे नाखुश नजर आए। उन्हें कुरुण को कुछ कहते हुए देखा गया। इसके बाद तुरंत स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया। ब्रेक के दौरान भी बुमराह और करुण की बहस हुई।
यह भी पढ़ें: घर से निकलते ही फिर जीती RCB, RR को जयपुर में 9 विकेट से रौंदा
करुण की मेहनत पर फिरा पानी
करुण नायर ने अर्धशतक जड़ने के बाद धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखी और 40 गेंद में 12 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए 89 रन ठोक मैच एकतरफा बना दिया था। मगर मिचेल सैंटनर की एक बेहतरीन गेंद पर उनके क्लीन बोल्ड होने के बाद पूरी कहानी पलट गई। मुंबई इंडियंस ने अगले दो ओवर में अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) का विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की। केएल राहुल (15) को 16वें ओवर में पवेलियन भेज MI ने मैच को अपनी मुट्ठी में कर लिया।
यह भी पढ़ें: PSL में फिलिस्तीन के लिए फंड जुटाएगी मोहम्मद रिजवान की टीम
विपराज निगम और आशुतोष शर्मा ने कुछ बड़े शॉट लगाकर दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें जगा दी थीं, लेकिन MI ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर करुण नायर की मेहनत पर पानी फेर दिया। करुण जब आउट हुए, उस समय DC को 50 गेंद में 71 रन चाहिए थे। बल्लेबाजों के गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट होने के कारण उनके हाथ से मैच निकल गया। डीसी के आखिरी तीन खिलाड़ी लगातार तीन गेंदों पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस के 205 रन के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ही ढेर हो गई।