टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, फाइनल में बनाई जगह
स्पोर्ट्स
• DUBAI 04 Mar 2025, (अपडेटेड 04 Mar 2025, 10:45 PM IST)
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी है। भारतीय धुरंधरों ने दुबई की धीमी पिच पर 265 रन के टारगेट को बौना साबित कर दिया।

रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ। (Photo Credit: ICC/X)
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली दिल तोड़ने वाली हार का बदला ले लिया है। रोहित शर्मा ब्रिगेड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में कंगारुओं को 4 विकेट से रौंदकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटा लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार (4 मार्च) को टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 264 रन पर ढेर कर दिया था। इसके बाद चेज मास्टर विराट कोहली ने 84 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। केएल राहुल (नाबाद 42) और हार्दिक पंड्या (28) ने आखिरी ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करते हुए फाइनल में भारत की जगह पक्की कर दी। कप्तान रोहित शर्मा (28), श्रेयस अय्यर (45) और अक्षर पटेल (27) ने भी बहुमूल्य योगदान दिया, जिससे भारत ने टारगेट को 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
Live Updates
March 04, 21:37
टीम इंडिया ने कटाया फाइनल का टिकट
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से धो दिया है। 265 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 11 गेंद शेष रहते लांघ दिया है। केएल राहुल ने छक्के के साथ स्टाइल में मैच फिनिश किया। राहुल 34 गेंद में 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ 24 गेंद में 28 रन बनाकर लक्ष्य को आसान बनाया। हार्दिक ने 1 चौका और 3 छक्के मारे।
KL RAHUL FINISHES OFF IN STYLE!!!!! 🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2025
What a moment, what a win as #TeamIndia qualify for the #ChampionsTrophy final for the 5th time! 👏#ChampionsTrophyOnJioStar FINAL 👉 SUN, 9th March, 1:30 PM on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!
📺📱 Start… pic.twitter.com/ymcT8TwJdA
March 04, 21:08
ऑस्ट्रेलिया को मिला विराट कोहली को बड़ा विकेट
एडम जाम्पा ने ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली का बड़ा विकेट दिला दिया है। कोहली ऑफ स्टंप से काफी बाहर की गेंद को घसीटकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन बल्ले पर गेंद सही से आई नहीं और वह टीम इंडिया को बीच मझधार में छोड़कर चले गए। कोहली 98 गेंद में 84 रन बनाकर भारी कदमों के साथ पवेलियन लौटे। भारत को 44 गेंद में 40 रन की जरूरत है। हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने आए हैं।
March 04, 20:35
अक्षर के विकेट ने खोला मैच
अक्षर पटेल के आउट होते ही मैच खुल गया है। उन्हें नाथन एलिस ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अक्षर ने 30 गेंद में 27 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 90 गेंद में 87 रन चाहिए। विराट कोहली 68 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनका साथ देने केएल राहुल आए हैं।
March 04, 20:21
भारत का स्कोर 150 के पार
विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। टीम इंडिया को जीत के लिए 18 ओवर में 104 रन की दरकार है।
1⃣5⃣0⃣ up for #TeamIndia in the chase!
— BCCI (@BCCI) March 4, 2025
Virat Kohli is joined by Axar Patel at the crease
Updates ▶️ https://t.co/HYAJl7biEo#INDvAUS | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/oYVN3lIZfZ
March 04, 20:06
जाम्पा का शिकार बने अय्यर
लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने श्रेयस अय्यर का विकेट झटक लिया है। 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर कट करने के प्रयास में पूरी तरह से बीट हो गए और अपना ऑफ स्टंप नहीं बचा सके। वह 62 गेंद में 45 रन की बहुमूल्य पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इससे कुछ ही गेंद पहले विराट कोहली को जीवनदान मिला था। कोहली के बल्ले का लिडिंग एज लेकर गेंद शॉर्ट कवर की ओर गई थी, जहां ग्लेन मैक्सवेल ने दाईं ओर हवा में छलांग लगकर कैच लपकने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ में नहीं आई। श्रेयस के जाने के बाद अक्षर पटेल को भेजा गया है।
March 04, 20:01
विराट कोहली का अर्धशतक
चेज मास्टर विराट कोहली ने 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली 53 गेंद में अपने पचासे तक पहुंचे। भारत का स्कोर 131/2 है।
Fifty for the chase master! 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2025
Virat Kohli surpasses Sachin Tendulkar to become the player with most 50+ scores in ICC ODI events - 24! 👏#ChampionsTrophyOnJioStar 👉 🇮🇳🆚🇦🇺 LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!
📺📱 Start Watching FREE… pic.twitter.com/ptnX1e88mq
March 04, 19:47
कोहली-अय्यर ने जमाए पैर
पावरप्ले के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाजों को खोने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को मुसीबत से निकाल लिया है। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/2 है। कोहली 40 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर 40 गेंद में 31 रन पर नाबाद हैं। यहां से कम से 15 ओवर तक दोनों का विकेट पर खड़ा रहना जरूरी है।
March 04, 19:04
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका
कूपर कोनोली ने आते ही रोहित शर्मा का विकेट चटका दिया है। कोनोली पहले बल्ले के साथ कुछ नहीं पाए थे और फिर रोहित का कैच भी टपका दिया था लेकिन उन्होंने अपने पहले ही ओवर में भारतीय कप्तान को पवेलियन भेज इसकी भरपाई कर दी है। रोहित शर्मा 29 गेंद में 28 रन बनाकर एक बार फिर पावरप्ले के भीतर चलते बने। विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।
March 04, 18:51
शुभमन गिल आउट
शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लग गया है। बेन ड्वारशुइस की गेंद को गिल अपने विकेटों पर खेल गए। गिल 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 30/1 हो गया है। अब विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं।
March 04, 18:44
रोहित शर्मा को मिले दो जीवनदान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 3 ओवर के अंदर दो बार बाल-बाल बचे हैं। दूसरे ओवर में बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका कैच कूपर कोनोली ने टपका दिया था। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने मिड ऑफ से बाईं ओर भागते हुए डाइव लगाकर कैच लपकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे। अगर लाबुशेन कामयाब हो जाते तो 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रेविस हेड ने रोहित का जैसा कैच लपका था, ठीक उसी तरह का यह कैच होता।
March 04, 18:32
रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला है। शुभमन गिल दूसरे छोर पर खड़े हैं।
March 04, 17:59
ऑस्ट्रेलिया की पारी 264 पर सिमटी
भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 15 गेंदों में 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी 264 पर समेट दी है। एक समय 300 के आसपास पहुंचती दिख रही ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। वे 49.3 ओवर में ही ढेर हो गए। एलेक्स कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इससे पहले कप्तान स्टीव स्मिथ ने 96 गेंद में 73 रन की पारी खेली। ट्रेविस हेड (39) और मार्नस लाबुशेन (29) ने उपयोगी योगदान दिया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के खाते में एक-एक सफलता रही। कुलदीप यादव खाली हाथ रहे।
March 04, 17:43
कैरी पर टिकी ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें
एलेक्स कैरी अर्धशतक बना चुके हैं। उनके ऊपर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें टिकी हैं। 47 ओवर के खेल के बाद स्कोर 248/7 है। देखना होगा कि कैरी आखिरी 3 ओवर में कितने रन बटोर पाते हैं।
March 04, 17:04
टीम इंडिया की धांसू वापसी
स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने 58 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को दबाव में डाल दिया था लेकिन मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल ने लगातार ओवरों में विकेट झटक ऑस्ट्रेलियाई की पारी पटरी से उतार दी है। शमी ने स्मिथ को बोल्ड किया और फिर अक्षर ने अगले ओवर मैक्सवेल का डंडा उड़ाया। स्मिथ 96 गेंद में 73 रन की कप्तानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वहीं मैक्सवेल ने 5 गेंद में 7 रन बनाए। कैरी 34 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 37.3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 205/6 हो गया है।
Steve Smith ✅
— BCCI (@BCCI) March 4, 2025
Glenn Maxwell ✅
One brings two! 🔥🔥
Timber strikes courtesy of Mohd. Shami and Axar Patel!
Updates ▶️ https://t.co/HYAJl7biEo#TeamIndia | #INDvAUS | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/lEcZlRWhOn
March 04, 16:34
स्मिथ का अर्धशतक
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने 68 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा ने जोश इंग्लिस का विकेट निकाल दिया है। ऑस्ट्रेलिया को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने के लिए नए बल्लेबाज एलेक्स कैरी को अपने कप्तान का साथ देना होगा।
March 04, 16:07
जडेजा का चला जादू
रवींद्र जडेजा ने स्मिथ-लाबुशेन की साझेदारी तोड़ी दी है। जडेजा ने लाबुशेन का विकेट झटक खतरनाक होती इस पार्टनरशिप पर ब्रेक लगाई। लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर LBW आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट 110 के स्कोर पर गिरा। स्मिथ का साथ देने विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस आए हैं।
March 04, 15:57
स्मिथ-लाबुशेन जमे
पावरप्ले के अंदर दोनों ओपनर्स का विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में दिख रही ऑस्ट्रेलिया की पारी को कप्तान स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने संभाल ली है। दोनों के बीच के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। स्मिथ 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं लाबुशेन 24 पर नाबाद हैं। 21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 105/2 है।
March 04, 15:18
वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड का बड़ा विकेट झटका
वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन दूर कर दी है। वरुण ने अपनी फिरकी में ट्रेविस हेड को फंसा लिया है। 9वें ओवर में आक्रमण पर बुलाए गए इस मिस्ट्री स्पिनर ने अपनी दूसरी ही गेंद पर हेड को शुभमन गिल के हाथों लपकवा दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 54/2 हो गया है।
India's HEADACHE is gone! #VarunChakaravarthy weaves his magic on the field and brings a crucial breakthrough!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2025
📺📱 Start watching FREE on JioHotstar : https://t.co/B3oHCeWFge#ChampionsTrophyOnJioStar 👉 #INDvAUS | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports… pic.twitter.com/4bvzc5yE9x
March 04, 14:49
शमी ने झटका पहला विकेट
मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कूपर कोनोली को चलता कर दिया है। कोनोली हर गेंद पर प्रहार करना चाह रहे थे लेकिन बल्ले और गेंद का संपर्क ही नहीं हो पा रहा था। जब बल्ले और गेंद को मिलन हुआ तो कोनोली विकेट के पीछे लपक लिए गए। 4 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है। कोनोली 9 गेंद खेलकर भी खाता नहीं खोल पाए। क्रीज पर अब कप्तान स्टीव स्मिथ आए हैं।
March 04, 14:34
शमी से छूटा हेड का कैच
मोहम्मद शमी से पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड का कैच छूट गया है। शमी की अंदर आती बैक ऑफ लेंथ गेंद को हेड ने लेग साइड में मोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन उनके बल्ले का मुंह जल्दी बंद हो गया और गेंद लिडिंग एज लेकर बॉलर के पास चली गई। शमी अपने फॉलो थ्रू में कैच को लपकने में नाकाम रहे। गेंद उनकी दाए हाथ की उंगलियों को छूते हुए निकल गई। देखना होगा कि शमी से हुई यह गलती भारतीय टीम के लिए कितना भारी पड़ती है। हेड के साथ कूपर कोनोली ओपनिंग करने आए हैं। 1 ओवर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 3 रन हैं।
March 04, 14:09
प्लेइंग-XI
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
ऑस्ट्रेलिया - ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, तनवीर संघा, एडम जाम्पा
March 04, 14:02
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस हार गए हैं। वनडे में लगातार 11वीं बार सिक्के ने रोहित का साथ नहीं दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि कूपर कोनोली और तनवीर संघा की टीम में आए हैं। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है।
March 04, 13:51
कुछ ही दोर में टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है।
Semi-Final 1 Loading ⏳
— BCCI (@BCCI) March 4, 2025
🏟️ Dubai International Cricket Stadium
⏰ 2:30 PM IST
💻 https://t.co/Z3MPyeKtDz
📱 Official BCCI App#TeamIndia | #ChampionsTrophy | #INDvAUS pic.twitter.com/69blN5Lhzy
March 04, 13:15
स्पिन चौकड़ी के साथ उतरेगा भारत?
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 स्पिनरों के साथ उतरी थी। अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ वरुण चक्रवर्ती भी खेले थे। इन सभी गेंदबाजों ने आपस में 9 विकेट बांटे थे। वरुण ने पंजा खोला था। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में भी ये चौकड़ी दिखती है तो हैरानी वाली बात नहीं होगी।
March 04, 13:05
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
ऑस्ट्रेलिया - ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, एडम जाम्पा
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap