टीम इंडिया ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड का टूटा दिल
स्पोर्ट्स
• DUBAI 09 Mar 2025, (अपडेटेड 10 Mar 2025, 2:46 AM IST)
भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने 252 रन के टारगेट को एक ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया।

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद जश्न में डूब भारतीय खिलाड़ी। (Photo Credit: ICC/X)
टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 252 रन लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
फाइनल मैच का लाइव अपडेट
Live Updates
March 09, 21:48
टीम इंडिया बनी चैंपियन
भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। सर रवींद्र जडेजा ने चौके के साथ मैच फिनिश किया। टीम इंडिया ने 252 रन के टारगेट को एक ओवर शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
CHAMPIONS 🇮🇳🇮🇳#TeamIndia pic.twitter.com/5fjltfyBB6
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
March 09, 21:43
भारतीय टीम जीत के नजदीक
चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने से टीम इंडिया महज 7 रन ही दूर है। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
March 09, 21:15
आधी भारतीय टीम आउट
अक्षर पटेल भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए हैं। माइकल ब्रेसवेल की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से भेजना चाहते थे अक्षर लेकिन कनेक्ट नहीं कर पाए। विल ओरूर्क ने वहां आसान कैच लपका। 203 के स्कोर पर भारत की आधी टीम सिमट गई है। टीम इंडिया को जीत के लिए 51 गेंद में 49 रन की दरकार है। केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की जोड़ी क्रीज पर है।
March 09, 21:01
श्रेयस अय्यर के विकेट से खुला मैच
श्रेयस अय्यर 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर की गेंद पर श्रेयस पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। रचिन रवींद्र ने शॉर्ट फाइन लेग पर अपनी बाईं और भागते हुए डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। श्रेयस के विकेट के साथ मैच खुल गया है। भारत को जीत के लिए 68 गेंद में 68 रन बनाने हैं। अक्षर पटेल 22 रन बनाकर नाबाद हैं। अब केएल राहुल उतरे हैं।
March 09, 20:13
रोहित शर्मा भी हुए आउट
कप्तान रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। रचिन रवींद्र की गेंद पर रोहित आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद से काफी दूर रह गए। विकेटकीपर टॉम लेथम ने गिल्लियां बिखरने में देर नहीं लगाई। रोहित 83 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। 17 रन के अंतराल में भारत ने 3 बड़े विकेट गंवा दिए हैं। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की जोड़ी अब क्रीज पर है।
March 09, 19:55
गिल और कोहली 4 गेंद के अंदर पवेलियन लौटे
भारत ने 4 गेंद के अंदर शुभमन गिल और विराट कोहली का विकेट गंवा दिया है। मिचेल सैंटनर की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने गिल का हैरतअंगेज कैच लपका। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली अपनी दूसरी ही गेंद पर LBW आउट हो गए। माइकल ब्रेसवेल ने उनका शिकार किया। टीम इंडिया का स्कोर 106/2 हो गया है। रोहित शर्मा 69 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। श्रेयस अय्यर अब बल्लेबाजी करने आए हैं।
March 09, 19:19
रोहित शर्मा का आतिशी अर्धशतक
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आतिशी अर्धशतक जड़ दिया है। आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में रोहित ने पहली बार फिफ्टी लगाया है। वह महज 41 गेंद में इस मुकाम तक पहुंचे। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 65 रन है।
HIGH & HANDSOME! 🙌#RohitSharma steps out & welcomes Nathan Smith with a 93m six! 🤯#ChampionsTrophyOnJioStar FINAL 👉 #INDvNZ | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 9, 2025
📺📱 Star watching FREE on JioHotstar: https://t.co/Bp0noOiMnu pic.twitter.com/6OmjhbNdOx
March 09, 18:30
भारत की अच्छी शुरुआत
252 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने 3 ओवर में 25 रन बना लिए हैं। रोहित आक्रामक होकर खेल रहे हैं। उन्होंने 16 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 1 रन पर हैं।
March 09, 18:01
न्यूजीलैंड ने दिया ये टारगेट
माइकल ब्रेसवेल की आतिशी बल्लेबाजी की मदद से न्यूजीलैंड 250 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। ब्रेसवेल ने 40 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया है। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के लिए 252 रन बनाने होंगे।
March 09, 17:38
शमी ने मिचेल को चलता किया
मोहम्मद शमी ने अर्धशतक बनाकर खेल रहे डैरिल मिचेल का विकेट चटका दिया है। मिचेल ने 46वें ओवर की पहली 3 गेंदों पर 10 रन बटोर लिए थे लेकिन अगली ही गेंद पर शमी ने उन्हें कप्तान रोहित शर्मा के हाथों लपकवा दिया। मिचेल ने 101 गेंद में 63 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 211/6 है। देखना होगा कि आखिरी 26 गेंद में ब्रेसवेल और सैंटनर कितने रन बटोर पाते हैं।
March 09, 17:08
न्यूजीलैंड की आधी पारी सिमटी
165 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी पारी सिमट गई है। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कीवी टीम को पांचवां झटका दिया। फिलिप्स 52 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 44 रन बनाकर खेल रहे डैरिल मिचेल का साथ देने माइकल ब्रेसवेल आए हैं।
March 09, 16:22
जडेजा ने न्यूजीलैंड को दिया चौथा झटका
रवींद्र जडेजा ने टॉम लेथम का संघर्ष खत्म कर दिया है। 108 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपना चौथा विकेट गंवाया। डैरिल मिचेल का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं। 9वें ओवर के बाद से सिर्फ स्पिनर्स ने गेंदबाजी की है और उन्होंने कीवी बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखा है।
Ravindra Jadeja picks up his first wicket as Tom Latham is given out LBW!
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
Live - https://t.co/OlunXdyTfP #INDvNZ #ChampionsTrophy #Final pic.twitter.com/6gWZ07L7cG
March 09, 15:32
कुलदीप का कहर
कुलदीप यादव ने लगातार ओवरों में रचिन रवींद्र और केन विलियमसन का विकेट झटक न्यूजीलैंड की पारी को ट्रैक से उतार दिया है। कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप को 11वें ओवर में आक्रमण पर लगाया था। कुलदीप ने आते ही रचिन रवींद्र (37) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने केन विलियमसन (11) को अपनी ही गेंद पर लपका। न्यूजीलैंड का स्कोर 75/3 हो गया है। क्रीज पर टॉम लेथम और डैरिल मिचेल की जोड़ी है।
March 09, 15:12
वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई पहली सफलता
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड की खतरनाक होती सलामी जोड़ी को तोड़ दिया है। वरुण ने विल यंग (15) को LBW आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। रचिन रवींद्र 24 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रीज पर अब केन विलियमसन आए हैं। 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 58/1 है।
March 09, 14:37
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू हो गई है। विल यंग और रचिन रवींद्र की ओपनिंग जोड़ी ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बनाए हैं। मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या गेंदबाजी आक्रमण पर हैं।
March 09, 14:10
प्लेइंग-XI
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलयमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिएसन, नाथन स्मिथ, विल ओरूर्क
March 09, 14:05
न्यूजीलैंड की पहले बैटिंग
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में लगातार 12वीं बार टॉस हार गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने हेड्स मांगा था और सिक्का उनके पक्ष में गिरा। सैंटनर ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोट के चलते फाइनल से बाहर हो गए हैं। हेनरी सेमीफाइनल में हेनरिक क्लासेन का कैच लपकते हुए अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे।
🚨 Toss News 🚨
— BCCI (@BCCI) March 9, 2025
New Zealand have elected to bat against #TeamIndia in the #ChampionsTrophy #Final!
Updates ▶️ https://t.co/uCIvPtzs19#INDvNZ pic.twitter.com/pOpMWIZhpj
March 09, 13:56
बड़े मैच का बड़ा प्लेयर
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि किंग कोहली बड़े मैच के प्लेयर हैं। कोहली बड़े मैचों के लिए अच्छी तैयारी करते हैं।
When the going gets tough, the KING gets going! 👑🔥#ViratKohli's childhood coach #RajkumarSharma reveals how the Delhi batter has thrived under pressure since his early days, loving the bigger challenges!#ChampionsTrophyOnJioStar FINAL 👉 #INDvNZ | TODAY, 1:30 PM on Star… pic.twitter.com/kumoqfhE4s
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 9, 2025
March 09, 13:53
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलयमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिएसन, मैट हेनरी, विल ओरूर्क
March 09, 13:49
टीम इंडिया में बदलाव की गुंजाइश कम
भारतीय टीम एक बार फिर 4 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या नई गेंद से जिम्मेदारी संभालेंगे। बैटिंग ऑर्डर सेटल है। ऐसे में रोहित शर्मा प्लेइंग-XI में बदलाव नहीं करना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर सकते हैं। विल यंग की जगह डेवोन कॉन को मौका दिया जा सकता है। कॉनवे को स्पिन खेलने में महारत हासिल है।
Two teams eager to etch their name in the history books. Who's winning the #ChampionsTrophy? 🏆
— ICC (@ICC) March 9, 2025
Details 👉 https://t.co/NHbnqbFDpt pic.twitter.com/PTJhe9a5JA
March 09, 13:38
किसको मिलेगा सिक्के का साथ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 11 बार टॉस हार चुके हैं। वहीं टीम इंडिया लगातार 14 वनडे मैचों से टॉस नहीं जीत सकी है। 50 ओवर फॉर्मेट में सिक्के ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम का साथ दिया था। देखना होगा कि दुबई में कीवी टीम के सामने रोहित की किस्मत साथ देती है या नहीं। पिच को देखते हुए कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना चाहेगी।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap