logo

ट्रेंडिंग:

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन भी गेंदबाजों के नाम, भारत 141/6

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 3 जनवरी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पंचवा और अंतिम टेस्ट शुरू हुआ। इस मुकाबले में दो दिन का खेल हो चुका है। भारतीय टीम के पास 145 रन की बढ़त है।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत। (फोटो - BCCI/X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में जारी है। इस मुकाबले के दूसरे दिन (4 जनवरी) स्टंप्स तक भारत ने 6 विकेट गंवाकर 141 रन बनाए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 4 रन की बढ़त हासिल की थी। इस तरह से उसके पास कुल 145 रन की लीड हो गई है। रवींद्र जडेजा (8) और वॉशिंगटन सुंदर (6) नाबाद बल्लेबाज हैं। दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन जहां 11 विकेट गिरे थे वहीं आज 15 विकेट गिरे।

 

सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 185 रन बना पाई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 पर सिमटी।

पढ़ें इस मैच के पल-पल की लाइव कवरेज-

Live Updates

January 04, 12:37

दूसरे दिन गिरे 15 विकेट

सिडनी में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 141/6 है। टीम इंडिया के पास 145 रन की बढ़त है। रवींद्र जडेजा (8) और वॉशिंगटन सुंदर (6) नाबाद बल्लेबाज हैं। सिडनी में पहले दिन जहां 11 विकेट गिरे थे तो वहीं दूसरे दिन 15 विकेट गिरे। 

January 04, 12:03

ऋषभ पंत की तूफानी पारी खत्म

टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। पैट कमिंस की बाहर की गेंद पर उन्होंने बल्ला चलाया और विकेट के पीछे लपक लिए गए। पंत 33 गेंद में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

January 04, 11:45

ऋषभ पंत का आतिशी अर्धशतक

ऋषभ पंत ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर छक्का जड़कर अपना पचासा पूरा किया। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। पंत ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में बेंगलुरु टेस्ट में 28 गेंद में फिफ्टी ठोका था। अब वह दूसरे नंबर पर भी काबिज हो गए हैं। भारत का स्कोर 124/4 है। बढ़त 128 रन की हो गई है।

January 04, 11:16

भारत को लगा चौथा झटका

शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। ब्यू वेबस्टर की गेंद पर वह आगे बढ़कर खेलना चाहते थे, लेकिन संपर्क नहीं हुआ और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास चली गई। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 42 रन से 78 पर 4 हो गया है। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।

January 04, 11:05

भारत की पारी लड़खड़ाई

स्कॉट बोलैंड ने भारत को बड़ा झटका दिया है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने विराट कोहली का विकेट चटका दिया है। कोहली 6 रन बनाकर एक बार फिर स्लिप में लपके गए। 59 के स्कोर भारत का तीसरा विकेट गिरा। अब ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए हैं।

January 04, 10:39

स्कॉट बोलैंड ने ओपनिंग जोड़ी को भेजा पवेलियन

स्कॉट बोलैंड ने भारत की अच्छी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया की धांसू वापसी कराई है। उन्होंने लगातार ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। बोलैंड ने पहले केएल राहुल (13) को बोल्ड किया और फिर अगले ओवर में यशस्वी जायसवाल (22) का भी ऑफ स्टंप हिला दिया। भारत का स्कोर 47/2 हो गया है। शुभमन गिल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर है।

January 04, 10:11

यशस्वी ने स्टार्क को जड़े 4 चौके

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है। पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को 4 चौके जड़े। 5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन है। यशस्वी 19 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल 11 गेंद में 8 पर हैं।

January 04, 09:34

भारत को मिली 4 रन की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया की पारी 181 रन पर सिमट गई है। मोहम्मद सिराज ने स्कॉट बोलैंड को क्लीन बोल्ड कर उनकी पारी खत्म की। भारत को 4 रन की बढ़त मिली है। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट झटके। नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 अहम सफलता हासिल की। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने फील्ड छोड़ने से पहले 2 विकेट चटकाए थे। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है। भारत की दूसरी पारी टी-ब्रेक के बाद शुरू होगी।

January 04, 09:23

ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिरे

जसप्रती बुमराह की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट के करीब धकेल दिया है। कंगारू टीम की आखिरी जोड़ी क्रीज पर है।

January 04, 08:53

बुमराह चोटिल, स्कैन के लिए छोड़ा मैदान

जसप्रीम बुमराह चोटिल हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विराट कोहली टीम को लीड करेंगे।

January 04, 08:43

ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे, स्कोर 138

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का मुकाबला अब दिलचस्प होता जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 138 है, 6 विकेट के नुकसान पर।

January 04, 08:13

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 117 रन, 5 विकेट के नुकसान पर

ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर संभल गई है। अब तक 33 ओवर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 117 रन है, 5 विकेट गिर चुके हैं।

January 04, 07:12

लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियन टीम, गजब पलटी बाजी

भारतीय गेंदबाज इस मैच के हीरो साबित हो सकते हैं। उस्मान ख्वाजा महज 2 रन के स्कोर पर थे, तभी बुमराह की गेंद पर वह हिट कर बैठे। केएल राहुल इसी ताक में थे। मार्नस लाबुशेन को भी बुमराह ने 2 रन के स्कोर पर आउट किया, कैच लपका ऋषभ पंत ने. सैम कोंस्टास हीरो बन रहे थे, उन्हें 23 रनों के भीतर सिराज ने आउट किया, कैच लपका यशस्वी ने। ट्रेविस हेड तो सिर्फ 4 रन बना सके। उन्होंने हिट किया, राहुल इसी ताक में थे, लपक लिया। स्टीव स्मिथ 33 के स्कोर पर थे, प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें वापस भेज दिया। केएल राहुल इस मैच में 3 कैच अब तक लपक चुके हैं।

January 04, 06:58

ओहो कमाल हो गया। स्मिथ भी आउट

प्रसिद्ध कृष्णा लग रहा है कि बुमराह और सिराज का आशीर्वाद लेकर आए हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ की घरवापसी करा दी है। 28वें ओवर के लिए जैसे ही वह लौटे, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को ले उड़े। स्मिथ डिफेंसिव खेल रहे थे लेकिन उनकी चाल नाकाम रही। उन्होंने गेंद को हिट किया, केएल राहुल ने लपक लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 27.1 ओवर में 96 रन है, 5 विकेट के नुकसान पर।

January 04, 06:54

सिराज, सिराज...सिराज, दम तो है

मोहम्मद सिराज और बुमराह ने कमाल किया है। कलात्मक गेंदबाजी से दोनों खिलाड़ियों ने बाजी पलटने की कोशिश की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 73 रन बना पाई है।

Related Topic:#BGT#Ind Vs Aus

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap