ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया को पटखनी दे दी है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में कंगारू टीम ने 184 रन से जीत दर्ज कर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। एक समय मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था लेकिन टीम इंडिया की पारी आखिरी सेशन में ढह गई। पांचवें दिन (30 दिसंबर) 340 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का स्कोर टी-ब्रेक तक 112/3 था। इसके बाद विकेटों की पतझड़ शुरू हुई और पूरी टीम 155 पर ढेर हो गई। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए।
December 30, 11:55
ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 2-1 की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट को 184 रन से अपने नाम कर लिया है। वॉशिंगटन सुंदर (5) एक छोर पर खड़े रहे और सामने से कंगारू गेंदबाजों ने आखिरी तीन विकेट निकाल लिए। मोहम्मद सिराज आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें नाथन लायन ने LBW आउट किया। इससे पहले आकाश दीप (7) और जसप्रीत बुमराह (0) को स्कॉट बोलैंड ने चलता किया। 340 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 155 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
December 30, 11:17
यशस्वी जायसवाल आउट
भारत को सातवां झटका लग गया है। यशस्वी जायसवाल को विवादास्पद रूप से आउट दे दिया गया है। पैट कमिंस की पटकी हुई गेंद को वह पुल करना चाहते थे, लेकिन मिस कर बैठे। गेंद उनके ग्लव्स के काफी करीब से निकली। अंपायर ने आउट नहीं दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू की मांग की। रिप्ले में दिखा कि ग्लव्स के पास से जब गेंद गुजर रही थी, तब स्निको मीटर पर कोई हरकत नहीं था। इसके बावदू तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया। यशस्वी (84) बेहद निराश होकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया अब जीत से 3 विकेट दूर है। वॉशिंगटन सुंदर का साथ देने आकाश दीप आए हैं।
December 30, 10:34
टी-ब्रेक के बाद भारत की पारी लड़खड़ाई
यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने दूसरे सेशन में भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया था। लेकिन टी-ब्रेक के बाद 9 रन के अंतराल में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ 30 रन बनाकर ट्रेविस हेड की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (1) पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 130/6 हो गया है। यशस्वी जायसवाल 76 रन बनाकर खेल रहे हैं।
December 30, 09:25
भारत का स्कोर 100 रन के पार
33 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने संभाल लिया है। यशस्वी ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ दिया है। वह 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत 22 रन पर हैं। दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 106/3 है। जीत के लिए 234 रन की जरूरत है।
December 30, 08:12
क्रीज पर यशस्वी-पंत
लंच के बाद खेल फिर शुरू हो गया है। टीम इंडिया 3 विकेट गंवा चुकी है। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत टिके हैं। रोहित शर्मा 9, केएल राहुल 0 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
December 30, 07:07
लंच तक टीम का स्कोर 33 रन
लंच तक टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 65.5 ओवर में 307 रन बनाने की जरूरत है।
December 30, 07:04
रोहित-राहुल के बाद कोहली भी आउट
टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ती जा रही है। रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद अब विराट कोहली भी आउट हो गए हैं। विराट कोहली सिर्फ 5 रन बना सके। कोहली मिचेल मार्श की गेंद पर आउट हुए।
December 30, 06:32
भारत को 340 रन का टारगेट
5वें दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 234 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए भारत को 340 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया को सोमवार को 92 ओवर में चेज करना है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 और भारत ने 369 रन बनाए थे।
December 30, 06:28
क्रीज पर यशस्वी और कोहली
क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली टिके हैं। यशस्वी अब तक 12 रन बना चुके हैं। पहली पारी में यशस्वी ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी।
December 30, 06:26
रोहित-राहुल आउट
5वें दिन का खेल शुरू होने के बाद भारत ने सधी हुई शुरुआत की थी लेकिन जल्द ही विकेट गिरने शुरू हो गए। पहले पैट कमिंस की बॉल पर रोहित ने अपना विकेट गंवाया। उनके बाद केएल राहुल भी पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए।