logo

ट्रेंडिंग:

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में गरजे रोहित शर्मा, पहली बार किया ये कमाल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 76 रन की लाजवाब पारी खेली। इसके साथ ही रोहित ने 18 साल का सूखा खत्म कर दिया है।

Rohit Sharma Pull Shot

रोहित शर्मा। (Photo Credit: BCCI/X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। रोहित ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 41 गेंद में ही फिफ्टी ठोक दी। इसके साथ ही रोहित ने 18 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म कर दिया। दरअसल, आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में रोहित का यह पहला अर्धशतक है। इससे पहले रोहित ने 8 आईसीसी फाइनल खेले थे, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 47 रहा था।

 

गांगुली-धोनी के क्लब में हुए शामिल  

 

रोहित शर्मा ने फिफ्टी जमाते ही सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के एलीट क्लब में जगह बना ली। वह आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने। गांगुली ने साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 117 रन की पारी खेली थी, जबकि धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में नाबाद 91 रन बनाए थे। अब रोहित शर्मा भी इन दिग्गजों के बराबर खड़े हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: रोहित-विराट ने तोड़ा युवराज सिंह का विश्व रिकॉर्ड, पोंटिंग भी पिछड़े

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा 83 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वह रचिन रवींद्र की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हुए। रोहित भले ही शतक से चूक गए लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर अपना दर्ज करा लिया। 

 

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले वाले कप्तान

  • 117 - सौरव गांगुली बनाम न्यूजीलैंड, 2000
  • 76 - रोहित शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, 2025
  • 74 - सनथ जयसूर्या बनाम भारत, 2002
  • 61* - हैंसी क्रोनिए बनाम वेस्टइंडीज, 1998

न्यूजीलैंड ने 252 रन का लक्ष्य रखा

 

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। डैरिल मिचेल ने 63 और माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। 252 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा के आउट होने तक भारत ने 26.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे।

 

ICC फाइनल में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड  

  • 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल - 30 (16)
  • 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल - 9 (14)
  • 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल - 29 (26)
  • 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल - 0 (3)
  • 2021 WTC फाइनल - 34 (68), 30 (81)
  • 2023 WTC फाइनल - 15 (26), 43 (60)
  • 2023 वर्ल्ड कप फाइनल - 47 (31)
  • 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल - 9 (5)
  • 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल - 76 (83)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap