logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2025 से बंध गया CSK का बोरिया बिस्तर, धोनी के साथ पहली बार हुआ ऐसा

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 से बाहर कर दिया है। CSK ने 191 रन का टारगेट सेट किया था, जिसे PBKS ने आसानी से हासिल कर लिया।

CSK IPL 2025

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (Photo Credit: IPL/X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर समाप्त हो गया है। CSK इस सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब CSK लगातार दूसरे सीजन लीग स्टेज से बाहर हो गई। पिछले सीजन भी वह प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। पंजाब किंग्स (PBKS) ने बुधवार (30 अप्रैल) को पांच बार की चैंपियन टीम को 4 विकेट से हराकर उसका बोरिया बिस्तर बांध दिया।

 

चेपॉक में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 19.2 ओवर में 190 रन पर सिमट गई थी, जिसे PBKS ने 19.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंद में 72 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। श्रेयस को इस कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे प्रभसिमरन सिंह ने 36 गेंद में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 से बाहर हुए मैक्सवेल? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा अपडेट

 

 

धोनी के बिना पहली बार होगा लगातार दूसरा IPL फाइनल

 

आईपीएल की शुरुआत के से लेकर अब तक महेंद्र सिंह धोनी के बिना लगातार दो फाइनल नहीं हुए थे। अब यह सिलसिला टूट गया है। चेन्नई सुपर किंग्स जब आईपीएल से दो साल (2016-17) के लिए निलंबित हुई थी, तब धोनी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (RPS) की ओर से खेले थे। RPS ने आईपीएल 2017 के फाइनल में जगह बनाई थी। 

 

चहल की हैट्रिक के आगे CSK ने टेके घुटने

 

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए थे। सैम करन आतिशी अर्धशतक जड़कर खेल रहे थे। उनके साथ क्रीज पर शिवम दुबे मौजूद थे। अभी महेंद्र सिंह धोनी जैसे बिग हिटर का आना बाकी था, जिसे देखते हुए लग रहा था कि CSK 210 प्लस स्कोर खड़ा करेगी। मगर युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक समेत 4 विकेट लेकर उसे 200 के नीचे रोक दिया। करन 47 गेंद में 88 रन की बेहतरीन पारी खेलकर 18वें ओवर में मार्को यानसन का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान धोनी को ऊपरी किनारे पर चौका मिला। 

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में जान झोंक रहे थे पुजारा, इधर ड्रॉप करने की थी तैयारी

 

 

उन्होंने 19वें ओवर में चहल की पहली गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर वह लॉन्ग ऑफ पर लपक लिए गए। नए बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने तीसरी गेंद पर दो रन लिए। चहल ने इसके बाद ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर हुड्डा, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे अंशुल कम्बोज और नूर अहमद के विकेट झटक अपने आईपीएल करियर की दूसरी हैट्रिक पूरी की। देखते-देखते ही CSK का स्कोर 186/9 हो गया है। शिवम दुबे को आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अंदरूनी किनारे पर चौका मिला। अर्शदीप सिंह की अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर हाफ वॉली थी, जिसे शिवम दुबे स्वीपर कवर के हाथ में मार बैठे और CSK की पूरी टीम 19.2 ओवर में 190 पर ही ढेर हो गई। टीम को आखिरी ओवरों में गुच्छे में विकेट खोने का खामियाजा आईपीएल 2025 से बाहर होकर चुकाना पड़ा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap