IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई चमत्कारिक जीत
स्पोर्ट्स
• VISAKHAPATNAM 24 Mar 2025, (अपडेटेड 25 Mar 2025, 12:49 AM IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 66 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से आशुतोष शर्मा ने नाबाद आतिशी अर्धशतक जड़कर दिल्ली को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

आशुतोष शर्मा। (Photo Credit: IPL/X)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के 'यंगिस्तान' ने असंभव को संभव कर दिखाया है। आशुतोष शर्मा और विपराज निगम की धुधांधार पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार (24 मार्च) की रात आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 1 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में खेले गए सीजन के चौथे मैच में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए LSG ने 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में 65 रन के स्कोर पर DC की आधी टीम सिमट गई थी। LSG मुकाबले पर अपना शिकंजा कस चुकी थी लेकिन आशुतोष शर्मा ने 31 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी खेलकर उसके जबड़े से जीत छीन ली।
विपराज निगम ने दिया मोमेंटम
210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। शार्दुल ठाकुर ने उसे पहले ही ओवर में दो झटके दिए। शार्दुल ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क (1) और अभिषेक पोरेल (0) को पवेलियन की राह दिखाई। अगले ओवर में समीर रिजवी (4) एम सिद्धार्थ का शिकार बने। फाफ डुप्लेसी और कप्तान अक्षर पटेल ने मिलकर दिल्ली को पावरप्ले के अंदर 50 रन तक पहुंचाया। हालांकि टीम का अर्धशतक पूरा होते ही अक्षर (22) भी चलते बने।
यह भी पढ़ें: केएल राहुल के घर आई नन्ही परी, पत्नी अथिया शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म
Never gave up hope 💪
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
Never stop believing 👊
A special knock and match to remember for the ages 🥳#DC fans, how's the mood? 😉
Scorecard ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#TATAIPL | #DCvLSG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/la32ij2BDw
इसके बाद रवि बिश्नोई ने डुप्लेसी (29) को निपटाया। 65 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुसीबत में फंसी दिल्ली कैपिटल्स को ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। 13वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाने के बाद स्टब्स भी चलते बने। ऐसा लग रहा था कि अब दिल्ली कैपिटल्स का जीतना नामुमकिन है, तभी आईपीएल डेब्यू कर रहे 20 साल के युवा लेग स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम ने 15 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन ठोककर उसे उम्मीद की किरण दिखाई। विपराज ने गेंदबाजी के समय एडन मारक्रम का विकेट भी चटकाया था।
आशुतोष ने सही समय पर पकड़ी लय
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 4 ओवर में 42 रन चाहिए थे। इस समय विपराज और आशुतोष क्रीज पर थे। स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के बाद अगली ही गेंद पर विपराज का विकेट दिग्वेश राठी ने चटका दिया। अब पूरी जिम्मेदारी आशुतोष के ऊपर थी। वह 23 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने बिश्नोई के खिलाफ 18वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर 16 रन बटोरे। इसी ओवर में बिश्नोई ने मिचेल स्टार्क के रूप में दिल्ली को आठवां झटका दिया था।
अगले ओवर में आशुतोष ने कीपर के हाथ में गई गेंद पर स्ट्राइक लेने का प्रयास किया, जिसके चलते कुलदीप यादव रन आउट हो गए। अब दिल्ली की आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी और उसे 9 गेंद में 18 रन बनाने थे। आशुतोष ने प्रिंस यादव के इस ओवर में पहले छक्का और फिर चौका जड़कर दिल्ली कैपिटल्स को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। हालांकि आखिरी ओवर में स्ट्राइक मोहित शर्मा के पास चली गई।
LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने 20वें ओवर में 5 रन डिफेंड करने के लिए शाहबाज अहमद को गेंद थमाई। पहली ही गेंद पर मोहित पूरी तरह से बीट हो गए और पंत स्टंपिंग का मौका गंवा बैठे। मोहित ने दूसरी गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की ओर धकेला और दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल चुरा लिए। आशुतोष स्ट्राइक पर आ चुके थे और उन्होंने छक्का जड़कर दिल्ली को सनसनीखेज जीत दिला दी। आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का यह सबसे बड़ा रन चेज रहा। LSG की ओर से शार्दुल, सिद्धार्थ, दिग्वेश और बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर पर 'नस्लीय' टिप्पणी कर बुरे फंसे हरभजन सिंह!
And he does it in 𝙎𝙏𝙔𝙇𝙀 😎
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
Ashutosh Sharma, take a bow! 🙇♂️
A #TATAIPL classic in Vizag 🤌
Updates ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#DCvLSG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/rVAfJMqfm7
मार्श-पूरन की मेहनत पर फिरा पानी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 11.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन मैदान के चारों तरफ आसानी से चौके-छक्के बटोर रहे थे। LSG की टीम 240 के आस-पास जाती दिख रही थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की। मुकेश कुमार ने मार्श को स्टब्स के हाथों लपकवाया। मार्श ने 26 गेंद में 6 चौके और इतने ही छक्के उड़ाते हुए 72 रन बनाए। चौथे नंबर पर उतरे पंत 6 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके।
The art 🎨
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
The artist 😎
Mitchell Starc gets one on target ⚡️
Nicholas Pooran goes back after a breathtaking 75(30) 🔥
Updates ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#TATAIPL | #DCvLSG pic.twitter.com/SQcmxUD8La
बढ़ते दबाव के बीच पूरन का भी संयम जवाब दे गया और वह मिचेल स्टार्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पूरन ने 30 गेंद में 75 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। डेविड मिलर ने 19 गेंद में नाबाद 27 रन की पारी खेलकर LSG को 200 के पार पहुंचाया। हालांकि यह नाकाफी साबित हुआ। दिल्ली की ओर से स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap