MI ने DC के जबड़े से छीना मैच, बेकार गई करुण नायर की कमबैक पारी
स्पोर्ट्स
• DELHI 13 Apr 2025, (अपडेटेड 14 Apr 2025, 1:09 AM IST)
मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 206 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। यहां से MI ने धांसू वापसी की और DC के विजयरथ पर रोक लगा दी।

क्लीन बोल्ड होने के बाद निराश करुण नायर। (Photo Credit: PTI)
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के विजयरथ को रोक दिया है। 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में MI ने 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। DC की इस सीजन की यह पहली हार ही।
बड़े टारगेट का पीछा करते हुए डीसी ने पहली ही गेंद पर जेक-फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 119 रन की आतिशी साझेदारी की। ऐसा लग रहा था दिल्ली कैपिटल्स यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लेगी। मगर उन्होंने लगतार अंतराल पर विकेट खोए, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। डीसी के आखिरी तीन विकेट लगातार गेंदों पर रन आउट के रूप में गिरे।
यह भी पढ़ें: PSL में फिलिस्तीन के लिए फंड जुटाएगी मोहम्मद रिजवान की टीम
ARE YOU NOT ENTERTAINED? 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
A #TATAIPL classic in Delhi goes #MI's way 👏
Updates ▶ https://t.co/sp4ar86EKb#DCvMI | @mipaltan pic.twitter.com/yMODbfnT6s
कर्ण शर्मा ने पलटा मैच
अभिषेक पोरेल और करुण नायर की खतरनाक साझेदारी को मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर कर्ण शर्मा ने तोड़ा। 11वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद कर्ण ने पोरेल को नमन धीर के हाथों स्क्वेयरलेग बाउंड्री पर लपकवाया। पोरेल 25 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर ने इसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके जड़े। अगले ओवर में मिचेल सैंटनर को भी उन्होंने चौका जड़ा। कर्ण की तरह सैंटनर ने भी धाकड़ वापसी करते हुए नायर को क्लीन बोल्ड कर दिया। 3 साल बाद अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे नायर ने 40 गेंद 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
करुण नायर ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। 7 साल में यह उनकी पहली आईपीएल फिफ्टी रही। नायर ने पावरप्ले में जसप्रीत बुमराह की जमकर पिटाई की थी। स्ट्रेटेजिक टाउम आउट के दौरान दोनों के बीच गहमागहमी भी देखी गई। बहराल, नायर का विकेट गिरने के बाद अगले ओवर में मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (9) का विकेट मिल गया। अक्षर को बुमराह ने चलता किया। इसके बाद कर्ण शर्मा ने लगातार ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स (1) और केएल राहुल (15) के बड़े लेकर मैच का रुख MI की ओर मोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बनाया एक और धांसू रिकॉर्ड, टी20 में ठोका 100वां अर्धशतक
That's how you make an 𝙄𝙢𝙥𝙖𝙘𝙩 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
🎥 Karn Sharma with two crucial wickets to turn this game into a thriller 🔥#DC need 23 from 12 deliveries.
Updates ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @DelhiCapitals pic.twitter.com/vTnnV5Pdfu
आशुतोष के रन आउट ने तोड़ा DC का दिल
160 रन पर दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। उन्हें जीत के लिए 27 गेंद में 46 रन चाहिए थे। क्रीज पर विपराज निगम और आशुतोष शर्मा की जोड़ी थी। इन दोनों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डीसी को हारा हुआ मैच जिता दिया था। उनके रहते दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें अभी भी जिंदा थीं। विपराज ने 18वें ओवर में सैंटनर की पहली गेंद पर छक्का और फिर चौका जड़कर मैच खोल दिया। मगर पांचवीं गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह स्टंप हो गए।
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 12 गेंद में 23 रन की जरूरत थी। आशुतोष ने बुमराह को 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रिवर्स-स्कूप लगाकर चौका बटोरा। अगली गेंद बुमराह ने यॉर्कर की, जो आशुतोष के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दाईं ओर से चौके के लिए चली गई। आशुतोष (17) इसके बाद दो रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए। अगली गेंद पर कुलदीप यादव ने भी यही गलती की। बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा मिड ऑन की ओर खेलकर भाग पड़े, वहां खड़े सैंटनर ने डायरेक्ट थ्रो मार MI की जीत सुनिश्चित की। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह दूसरी जीत रही।
𝘝𝘪𝘤𝘵𝘰𝘳𝘺 𝘵𝘢𝘴𝘵𝘦𝘴 𝘴𝘸𝘦𝘦𝘵𝘦𝘳 𝘸𝘩𝘦𝘯 𝘪𝘵’𝘴 𝘵𝘩𝘪𝘴 𝘤𝘭𝘰𝘴𝘦! 💙
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
3⃣ run-outs, high drama and #MI walk away with a thrilling win to break #DC's unbeaten run 👊
Scorecard ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @mipaltan pic.twitter.com/q9wvt5yqoe
तिलक वर्मा-नमन धीर ने MI को 200 के पार पहुंचाया
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर रोहित शर्मा और रायन रिकलटन की सलामी जोड़ी ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित 12 गेंद में 18 रन बनाकर 47 के स्कोर पर आउट हुए। उनका विकेट विपराज निगम ने लिया। रायन रिकलटन ने 25 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। रिकलटन को कुलदीप ने क्लीन बोल्ड किया। सूर्यकुमार यादव (40) को भी कुलदीप ने पवेलियन भेजा। कुछ देर बाद कप्तान हार्दिक पंड्या (2) भी चलते बने। क्रीज पर जमे तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ मोर्चा संभाला और 33 गेंद में 62 रन की साझेदारी कर MI को 200 के पार पहुंचाया।
तिलक ने 33 गेंद में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। वह आखिरी ओवर में आउट हुए। नमन धीर ने 17 गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। डीसी की ओर से कुलदीप यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके। विपराज निगम के खाते में भी 2 विकेट रहे। मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap