logo

ट्रेंडिंग:

फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी मुंबई इंडियंस? रास नहीं आता है एलिमिनेटर

मुंबई इंडियंस जब भी एलिमिनेटर खेली है। वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। क्या MI इस सीजन इतिहास बदल पाएगी।

Mumbai Indians IPL 2025

मुंबई इंडियंस की टीम। (Photo Credit: IPL/X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में आज गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने है। दोनों टीमों की टक्कर मुल्लांपुर में होने वाली है। इस मुकाबले की विजेता टीम क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम के लिए सीजन समाप्त हो जाएगा। गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने चौथे स्थान पर फिनिश किया था।

 

एलिमिनेटर से बाहर होगी मुंबई इंडियंस?

 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत के बाद लगातार 6 मैच जीतकर धांसू कमबैक किया था। हालांकि इसके बाद वह अगले तीन में से एक ही मैच जीत पाई है। MI को एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस से कड़ी चुनौती मिलेगी। GT ने इस सीजन MI को लगातार दो बार हराया। अब वह जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। एलिमिनेटर में MI का रिकॉर्ड भी उतना अच्छा नहीं है। वह अब तक 4 एलिमिनेटर खेली है, जिसमें से दो जीती (2011 और 2023) है और दो हारी (2012, 2014) है। 

 

यह भी पढ़ें: इंडिया-ए की पहले बैटिंग, ऋतुराज गायकवाड़ प्लेइंग-XI से बाहर

 

MI को रास नहीं आता है एलिमिनेटर

 

मुंबई इंडियंस का एलिमिनेटर से बुरा संयोग जुड़ा है। वह जब भी एलिमिनेटर खेली है, फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। 2011 और 2023 में उसने एलिमिनेटर जीत लिए थे लेकिन क्वालिफायर 2 में हार गई। 2011 में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था, जबकि 2023 में गुजरात टाइटंस ने मात दी। 

 

MI अगर आज GT से जीत भी जाती है तब भी उसके फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल है। क्वालिफायर 2 में उसके सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी, जिसने लीग स्टेज में उसे शिकस्त दी थी। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। ये सभी खिताब उन्होंने टॉप-2 में रहते हुए ही जीते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले PM मोदी ने क्या आशीर्वाद दिया?

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएट्जी, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज

 

इम्पैक्ट प्लेयर - प्रसिद्ध कृष्णा


मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, चरिथ असालंका/बेवोन जैकब्स, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

 

इम्पैक्ट प्लेयर - कर्ण शर्मा

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap