राजस्थान रॉयल्स (RR) को आईपीएल 2025 में एक और दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा है। आज (रविवार) डबल हेडर के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स 1 रन से मुकाबला गंवा बैठी। RR को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। वैभव अरोड़ की पहली दो गेंद पर जोफ्रा आर्चर सिर्फ 3 रन बटोर पाए। अब स्ट्राइक शुभम दुबे के पास थी।
राजस्थान रॉयल्स (RR) को आईपीएल 2025 में एक और दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा है। आज (रविवार) डबल हेडर के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स 1 रन से मुकाबला गंवा बैठी। RR को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। वैभव अरोड़ की पहली दो गेंद पर जोफ्रा आर्चर सिर्फ 3 रन बटोर पाए। अब स्ट्राइक शुभम दुबे के पास थी। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम ने वैभव अरोड़ा की तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी पर चौका और फिर पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर ईडन गार्डंस में तहलका मचा दिया।
राजस्थान रॉयल्स को अब 1 पर 3 रन की जरूरत थी। इस ओवर में अब तक संघर्ष कर रहे वैभव अरोड़ा ने आखिरी गेंद अच्छी यॉर्कर डाली, जिसे शुभम ने खोदकर निकाला और रन के लिए भाग पड़े। हालांकि रिंकू सिंह की फुर्ती के सामने शुभम और जोफ्रा आर्चर एक रन ही ले सके। लॉन्ग ऑफ से चीते की रफ्तार से भागते हुए आए रिंकू ने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइक एंड पर सटीक थ्रो किया और वैभव अरोड़ा ने स्टंप्स बिखरेने में देरी नहीं की। दूसरे रन के लिए भाग रहे जोफ्रा आर्चर फ्रेम में भी नहीं थे। इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें: मैक्सेवल के रिप्लेसमेंट का ऐलान, PBKS में मिचेल ओवन की एंट्री
रियान पराग की कप्तानी पारी गई बेकार
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम 71 रन पर पवेलियन लौट गई। वैभव सूर्यवंशी (4) लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। आईपीएल डेब्यू कर रहे कुणाल सिंह राठौड़ खाता भी नहीं खोल सके। यशस्वी जायसवाल 21 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने ध्रुव जुरेल (0) और वानिंदु हसरंगा (0) को 3 गेंद के अंदर पवेलियन भेजा। वरुण ने इन दोनों खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड किया। राजस्थान रॉयल्स मुकाबले में काफी पिछड़ गई थी लेकिन कप्तान रियान पराग ने एक छोर से मोर्चा संभालते हुए अपनी टीम की वापसी करवा दी।
पराग ने 13वें ओवर में मोईन अली के खिलाफ 5 गेंद में 5 छक्के जड़े। अगले ओवर में उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को भी छक्का जड़ा। रियान पराग ने आईपीएल में लगातार 6 गेंद में 6 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। शिमरॉन हेटमायर उनका बखूबी साथ निभा रहे थे। राजस्थान रॉयल्स को अंतिम 5 ओवर में 52 रन की दरकार थी और वह जीत की बढ़ती नजर आ रही थी। हर्षित राणा ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हेटमायर (29) का विकेट झटक केकेआर को थोड़ी राहत दिलाई। इसके बाद हर्षित ने अपने अगले ओवर में रियान पराग का बड़ा विकेट चटका दिया। पराग ने 45 गेंद में 95 रन की नायाब पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद शुभम दुबे और जोफ्रा आर्चर ने असंभव को लगभग संभव कर दिया था लेकिन वे राजस्थान रॉयल्स को फिनिंश लाइन क्रॉस नहीं करा पाए।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में स्पिनर्स हावी, पिछले सीजन से बेहतर हुआ प्रदर्शन
रसेल ने KKR को बड़े स्कोर तक पहुंचाया
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। केकेआर को 200 के पार पहुंचाने में आंद्र रसेल की अहम भूमिका रही। पांचवें नंबर पर उतरे रसेल ने 25 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 57 रन की आतिशी पारी खेली। वहीं रिंकू ने 6 गेंद में नाबाद 19 रन ठोके। रसेल और रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी से केकेआर ने आखिरी 5 ओवर में 85 रन बटोरे। अंगकृष रघुवंशी ने 44 रन की अच्छी पारी खेली। रहमानउल्लाह गुरबाज ने 35 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 30 रन का योगदान दिया।